फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs ENG England on the verge of loosing Ashes test series against Australia

AUS vs ENG: एशेज सीरीज के तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत, तीन दिन में खत्म हो सकता है बॉक्सिंग डे टेस्ट

Mon, 27 Dec 2021 04:13 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 27 Dec 2021 04:13 PM IST
सार

इंग्लैंड की टीम एशेज सीरीज हारने की कागार पर पहुंच चुकी है। सीरीज के शुरुआती दो मैच हारने के बाद तीसरे मैच में भी इंग्लैंड की हालत खराब है और ऑस्ट्रेलिया तीन दिन में ही बॉक्सिंग डे टेस्ट जीत सकती है।

विज्ञापन
AUS vs ENG England on the verge of loosing Ashes test series against Australia
एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड की पकड़ मजबूत है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के दौरे में इंग्लैंड का खराब प्रदर्शन जारी है। एशेज सीरीज के शुरुआती दो मैच हारने के बाद इंग्लैंड की टीम तीसरे मैच में भी हार की कागार पर पहुंच चुकी है। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 31 रन के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए हैं। रूट के अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज अब तक दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के स्कोर से इंग्लैंड अभी भी 51 रन पीछे है। अब इंग्लैंड के ऊपर टेस्ट सीरीज हारने का खतरा मंडरा रहा है। ऑस्ट्रेलिया तीन दिन में ही बॉक्सिंग डे टेस्ट जीतकर सीरीज अपने नाम कर सकता है। 
विज्ञापन


इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और इंग्लैंड को पहली पारी में 185 रन पर समेट दिया। कप्तान जो रूट के अलावा इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतकीय पारी नहीं खेल पाया। रूट ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। वहीं बेयरस्ट्रो ने 35 और स्टोक्स ने 25 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान कमिंस और स्पिनर नाथन लियोन ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि स्टार्क को दो और बोलैंड-ग्रीन को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 267 रन बनाए
इंग्लैंड के 185 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 267 रन बनाए। कंगारू टीम के ओपनर हैरिस ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। उनके अलावा ट्रविस हेड ने 27, कप्तान कमिंस ने 21 और स्टार्क ने 24 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। इस सीरीज में पहली बार इंग्लैंड के गेंदबाज लय में नजर आए। एंडरसन ने सबसे ज्यादा चार, रॉबिंसन और वुड ने दो जबकि स्टोक्स और लीच ने एक-एक विकेट लिया। 

दूसरी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाज फेल
दूसरी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन किया और 12 ओवर के अंदर चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। हसीब हमीद ने सात और जैक क्राउली ने पांच रन बनाए। वहीं  मलान और जैक लीच खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल रूट 12 और बेन स्टोक्स दो रन बनाकर खेल रहे हैं। मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों को पहले 51 रन की लीड बराबर करनी होगी। इसके बाद बड़ी पारियां खेलकर ऑस्ट्रेलिया के सामने 300 से ज्यादा का लक्ष्य रखना होगा तभी इंग्लैंड इस सीरीज में बना रह सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed