{"_id":"654a2f4ac8b47aa63e0f654a","slug":"aus-vs-afg-wc-2023-ibrahim-zadran-first-afghanistan-player-who-scored-a-century-in-odi-world-cup-news-in-hindi-2023-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AUS vs AFG: इब्राहिम जादरान ने लगाया शतक, अफगानिस्तान के लिए विश्व कप में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs AFG: इब्राहिम जादरान ने लगाया शतक, अफगानिस्तान के लिए विश्व कप में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
Tue, 07 Nov 2023 06:08 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 07 Nov 2023 06:08 PM IST
सार
Ibrahim Zadran Century in World Cup 2023 : इब्राहिम अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों में भी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके, रहमनुल्लाह गुरबाज और रहमत शाह के पांच-पांच शतक हैं।
विज्ञापन
इब्राहिम जादरान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ा। विश्व कप 2023 के 39वें मैच में इब्राहिम ने 131 गेंद में शतक जड़ा। उनके वनडे करियर का यह पांचवां शतक रहा। वहीं, इब्राहिम वनडे विश्व कप में शतक लगाने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बने। इससे पहले विश्व कप में अफगानिस्तान के लिए सर्वश्रेष्ठ पारी सैमिउल्लाह शिनवारी की थी, जिन्होंने 2015 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 96 रन बनाए थे। इब्राहिम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 143 गेंद में 129 रन की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन
विश्व कप में अफगानिस्तान के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
अफगानिस्तान के लिए सर्वाधिक वनडे शतक
- 129* - इब्राहिम जादरान बनाम ऑस्ट्रेलिया, मुंबई, 2023
- 96 - समीउल्लाह शिनवारी बनाम स्कॉटलैंड, ड्यूनडिन, 2015
- 87 - इब्राहिम जादरान बनाम पाकिस्तान, चेन्नई, 2023
- 86 - इकराम अलीखिल बनाम वेस्टइंडीज, लीड्स, 2019
- 80 - हशमतुल्लाह शाहिदी बनाम भारत, दिल्ली, 2023
- 80 - रहमानुल्लाह गुरबाज बनाम इंग्लैंड, दिल्ली, 2023
अफगानिस्तान के लिए सर्वाधिक वनडे शतक
- 6- मोहम्मद शहजाद
- 5 - रहमानुल्लाह गुरबाज
- 5- रहमत शाह
- 5 - इब्राहिम जादरान
विज्ञापन
विज्ञापन
इब्राहिम चौथे सबसे युवा खिलाड़ी
इब्राहिम अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों में भी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके, रहमनुल्लाह गुरबाज और रहमत शाह के पांच-पांच शतक हैं। अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा शतक मोहम्मद शहजाद ने लगाए हैं। उनके छह शतक हैं। इब्राहिम विश्व कप में शतक लगाने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी हैं। इस मैच तक उनकी उम्र 21 साल 330 दिन रही। विश्व कप में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग हैं। उन्होंने 2011 विश्व कप में कोलकाता में नीदरलैंड के खिलाफ 20 साल 196 दिन की उम्र में शतक लगाया था।
इब्राहिम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में शतक लगाने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे कम उम्र में वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अशरफुल के नाम है। अशरफुल ने 2005 में कार्डिफ में कंगारुओं के खिलाफ 20 साल 282 दिन की उम्र में शतक जड़ा था।
वनडे विश्व कप में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

- 20 वर्ष 196 दिन: पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड) बनाम नीदरलैंड, कोलकाता, 2011
- 21 वर्ष 76 दिन: रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) बनाम वेस्टइंडीज, जयपुर, 1996
- 21 वर्ष 87 दिन: अविष्का फर्नांडो (श्रीलंका) बनाम वेस्टइंडीज, चेस्टर-ले-स्ट्रीट, 2019
- 21 वर्ष 330: इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान) बनाम ऑस्ट्रेलिया, मुंबई, 2023
- 22 वर्ष 106 दिन: विराट कोहली (भारत) बनाम बांग्लादेश, मीरपुर, 2011
- 22 वर्ष 300 दिन: सचिन तेंदुलकर (भारत) बनाम केन्या, कटक, 1996
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी
- 20वर्ष 282दिन - मोहम्मद अशरफुल (बांग्लादेश), कार्डिफ, 2005
- 21 वर्ष 138 दिन - सचिन तेंदुलकर (भारत), कोलंबो, 1994
- 21 वर्ष 309 दिन - डेविड गॉवर (इंग्लैंड), मेलबर्न, 1979
- 21 वर्ष 330 दिन - इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान), मुंबई, 2023 (विश्व कप)
- 21 वर्ष 341 दिन - क्विंटन डिकॉक (दक्षिण अफ्रीका), सिडनी, 2014
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 291 रन बनाए। यह अफगानिस्तान का विश्व कप के इतिहास में उच्चतम स्कोर है। वहीं, अफगानिस्तान ने इस मैच में नौ छक्के लगाए। यह अफगानिस्तान की ओर से किसी विश्व कप के एक मैच में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं।
विश्व कप में अफगानिस्तान का सर्वोच्च टीम स्कोर
अफगानिस्तान के लिए विश्व कप की एक पारी में सर्वाधिक छक्के
विश्व कप में अफगानिस्तान का सर्वोच्च टीम स्कोर
- 291/5 बनाम ऑस्ट्रेलिया, मुंबई, 2023
- 288 बनाम वेस्टइंडीज, लीड्स, 2019
- 286/2 बनाम पाकिस्तान, चेन्नई, 2023
- 284 बनाम इंग्लैंड, दिल्ली, 2023
- 272/8 बनाम भारत, दिल्ली, 2023
अफगानिस्तान के लिए विश्व कप की एक पारी में सर्वाधिक छक्के
- 9 बनाम ऑस्ट्रेलिया, मुंबई, 2023
- 8 बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर, 2019
- 8 बनाम इंग्लैंड, दिल्ली, 2023
- 7 बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिस्टल, 2019
- 7 बनाम भारत, दिल्ली, 2023