{"_id":"654a73ed0798460d280aa72e","slug":"aus-vs-afg-odi-wc-2023-match-report-and-scorecard-updates-with-highlights-with-glenn-maxwell-double-century-2023-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AUS vs AFG: 91 पर सात विकेट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 293 रन बनाए, ग्लेन मैक्सवेल ने खेली 201* रन की पारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs AFG: 91 पर सात विकेट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 293 रन बनाए, ग्लेन मैक्सवेल ने खेली 201* रन की पारी
Tue, 07 Nov 2023 11:01 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:01 PM IST
सार
अफगानिस्तान पर जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वनडे विश्व कप 2023 के 39वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को तीन विकेट से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 291 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 46.5 ओवर में सात विकेट पर 293 रन बना लिए और मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही कंगारू टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम है। अब चौथे स्थान के लिए न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला होगा। इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 291 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 293 रन बना लिए और मैच जीत लिया।
अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 129 रन इब्राहिम जादरान ने बनाए। राशिद खान ने 35 रन की नाबाद पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड ने दो विकेट लिए। मिचेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल और एडम जैम्पा को एक-एक विकेट मिला। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए अकेले ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद 201 रन बना दिए। मिचेल मार्श ने 24 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए नवीन उल हक, अजमतुल्लाह ओमरजई और राशिद खान ने दो-दो विकेट लिए।

रहमनुल्लाह गुरबाज
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया ने 91 रन पर अपने सात विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मैक्सवेल ने पैट कमिंस के साथ 202 रन की नाबाद साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिला दी। यह इस विश्व कप का पहला दोहरा शतक था। मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 292 रन का लक्ष्य दिया
अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 292 रन का लक्ष्य दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 291 रन बनाए। यह अफगानिस्तान का विश्व कप के इतिहास में उच्चतम स्कोर है। इब्राहिम जादरान ने 143 गेंद में 129 रन और राशिद खान ने 18 गेंद में 35 रन की नाबाद पारी खेली। इब्राहिम और राशिद के बीच छठे विकेट के लिए आखिर में 28 गेंद में 58 रन की नाबाद साझेदारी हुई। आखिरी पांच ओवर में अफगानिस्तान ने 64 रन बनाए और सिर्फ एक विकेट गंवाया।

इब्राहिम जादरान
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। रहमनुल्लाह गुरबाज 25 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद रहमत शाह और इब्राहिम जादरान ने दूसरे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी निभाई। रहमत 30 रन बनाकर मैक्सवेल की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद इब्राहिम ने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की। शाहिदी 26 रन बनाकर आउट हुए। अजमतुल्लाह ओमरजई भी 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मोहम्मद नबी 12 रन बना सके। इस बीच इब्राहिम ने वनडे करियर का पांचवां शतक लगाया। वह विश्व कप में अफगानिस्तान की ओर से शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने।
इब्राहिम जादरान
- फोटो : सोशल मीडिया
इब्राहिम 143 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 129 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, राशिद ने 18 गेंद में 35 रन की पारी में दो चौके और तीन छक्के लगाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने दो विकेट लिए। वहीं, मिचेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल और एडम जाम्पा को एक-एक विकेट मिला।
ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत
292 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। ट्रेविस हेड खाता खोले बिना आउट हो गए। नवीन उल हक ने उन्हें विकेटकीपर इकरम अलीखिल के हाथों कैच कराया। अब वॉर्नर और मिचेल मार्श ने तेजी से रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया की वापसी कराई, लेकिन मार्श 24 रन बनाकर नवीन का दूसरा शिकार बने। इस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 43 रन था।

ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : सोशल मीडिया
अजमतुल्लाह ओमरजई ने लगातार दो गेंदों में विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की टीम को मुश्किल में डाल दिया। उन्होंने पहले डेविड वॉर्नर को बोल्ड किया। वॉर्नर ने 29 गेंद में 18 रन बनाए। इसके बाद जोश इंग्लिस को इब्राहिम जादरान के हाथों कैच कराया। हालांकि, ओवर की तीसरी गेंद में मैक्सवेल के बल्ले का किनारा लग गया और वह हैट्रिक से चूक गए। नौ ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 51/4 था। रहमत शाह के सटीक थ्रो ने लाबुशेन के 14 रन के निजी स्कोर पर रन आउट किया। 73 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम संघर्ष कर रही थी।
ऐतिहासिक पारी के दौरान ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टोइनिस भी छह रन बनाकर चलते बने। राशिद खान ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। स्टार्क भी तीन रन बनाकर आउट हो गए। राशिद की गेंद पर विकेटकीपर ने उनका कैच पकड़ा। हालांकि, गेंद उनके बल्ले पर नहीं लगी थी, लेकिन स्टार्क ने रिव्यू नहीं लिया। 20 ओवर में 98 रन पर सात विकेट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया की हार तय थी। ऐसे में ग्लेन मैक्सवेल और कप्तान पैट कमिंस ने शानदार साझेदारी की। हालांकि, मैक्सवेल को कई जीवनदान भी मिले। मुजीब ने 33 रन के निजी स्कोर पर उनका बेहद आसान कैच छोड़ा। इसके बाद दोनों ने आठवें विकेट के लिए 202 की नाबाद साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिलाई। मैक्सवेल 128 गेंद में 201 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 21 चौके और 10 छक्के लगाए। वहीं, कमिंस ने 68 गेंद में नाबाद 12 रन बनाए। उनकी पारी में एक चौका शामिल था।