AUS vs AFG: ऑस्ट्रेलिया ने फिर उड़ाया अफगानिस्तान क्रिकेट का मजाक, टी20 सीरीज खेलने से किया इनकार, जानें कारण
इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान के खिलाफ उसके घर में टेस्ट मैच खेलने से इनकार कर चुका है। साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम एक वनडे सीरीज भी कैंसिल कर चुकी है। हालांकि, दोनों टीमें 2022 टी20 विश्व कप और 2023 वनडे विश्व कप में भिड़ी थीं।
विस्तार
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शेड्यूल को लेकर अपडेट देते हुए कहा- ऑस्ट्रेलियाई सरकार से अफगानिस्तानी महिलाओं के साथ बर्ताव को लेकर बातचीत करने के बाद हमने फैसला किया है कि अगस्त में दोनों टीमों के बीच होने वाली टी20 सीरीज अपने तय शेड्यूल के मुताबिक नहीं होगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया दुनिया भर में महिलाओं और लड़कियों की क्रिकेट में भागीदारी के लिए अपनी प्रतिबद्धता जारी रखेगा और भविष्य में द्विपक्षीय मैचों को फिर से शुरू करने के लिए आईसीसी और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ मिलकर काम करेगा।
An update to our Aussie men's team schedule ⬇️
— Cricket Australia (@CricketAus) March 19, 2024
CA will continue its commitment to the participation of women and girls cricket around the world and will work closely with the ICC and the Afghanistan Cricket Board to resume bilateral matches in the future. pic.twitter.com/OIO5PLjle5
ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज को पोस्टपोन जरूर किया है, लेकिन यह नहीं बताया कि यह सीरीज फिर कब खेली जाएगी। इससे पहले सितंबर 2021 में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था। खेल में महिलाओं की भागीदारी पर तालिबान ने प्रतिबंध लगा रखा है। इससे पहले नवंबर 2021 में ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ होबार्ट में टेस्ट मैच को रद्द कर दिया था। इसके बाद 2023 में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यूएई में तीन मैचों की वनडे सीरीज को भी रद्द कर दिया था। अब फिर से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह काम किया है।