फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS v IND sydney cricket ground has been confirmed as the venue for the Vodafone Pink Test says cricket australia

AUSvIND: ऑस्ट्रेलिया में बरकरार रहेगी परंपरा, सिडनी में ही खेला जाएगा तीसरा टेस्ट

Tue, 29 Dec 2020 06:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 29 Dec 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
AUS v IND sydney cricket ground has been confirmed as the venue for the Vodafone Pink Test says cricket australia
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड - फोटो : ट्विटर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीतकर सीरीज में बराबरी कर ली है। उधर तमाम अटकलों और आशंकाओं पर विराम लगाते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को तीसरे टेस्ट के लिए सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के नाम की पुष्टि कर दी। ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड ने बताया कि परंपरा के अनुसार ही नए साल में सिडनी में मैच का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि तय कार्यक्रम के अनुसार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मैच सात जनवरी से खेला जाएगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि क्रिसमस से पहले सिडनी के उत्तरी तटों पर कोविड-19 के मामलों में इजाफे के बाद मेलबर्न को तीसरे टेस्ट के स्थल के रूप में स्टैंडबाई पर रखा गया था। 
विज्ञापन


सीए के अंतरिम सीईओ निक हॉकले के हवाले से ‘क्रिकेट.कॉम.एयू’ ने कहा, ‘कोविड-19 महामारी के बीच कई चुनौतियों के बावजूद मुझे यह बताते हुए खुशी है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पुरुष अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराने की राह पर है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

 



चौथा और अंतिम टेस्ट क्वीन्सलैंड के ब्रिसबेन में खेला जाना है जिसने सिडनी से आने वालों के लिए सीमा पर कड़ी पाबंदियां लागू की है। हॉकले ने कहा, ‘सिडनी में जन स्वास्थ्य की स्थिति के आकलन को लेकर पिछले हफ्ते हमने नियमित रूप से बैठकें की और देश भर में सीमा पर पाबंदियों को लेकर इसके असर पर चर्चा की।’

उन्होंने कहा, ‘अंत में, हमने फैसला किया है कि नए साल का टेस्ट सिडनी क्रिकेट मैदान पर ही होगा जिसका हाल में गुलाबी टेस्ट के आयोजन और खेल के तीसरे दिन जेन मैकग्रा दिवस मनाने का शानदार इतिहास रहा है।’ 

गाबा में ही होगा चौथा टेस्ट
इससे पहले महामारी के बढ़ते मामलों ने गाबा में चौथे टेस्ट के आयोजन को खटाई में डाल दिया था क्योंकि क्वीन्सलैंड ने ग्रेटर सिडनी क्षेत्र से आने वाले लोगों के लिए अपनी सीमा बंद कर दी है। हॉकले ने कहा, ‘हमें भरोसा है कि यह मैच और ब्रिसबेन में चौथा टेस्ट, दोनों सुरक्षित और सफल तरीके से खेले जाएंगे।’


गुलाबी टेस्ट की परंपरा
सिडनी क्रिकेट मैदान पर ‘गुलाबी टेस्ट’ परंपरा बन गई है और पिछले साल अपने 12वें साल में इसके जरिए मैकग्रा फाउंडेशन के लिए 12 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर जुटाए गए। गौरतलब है कि मैकग्रा फाउंडेशन एक चैरिटी संस्था है जिसकी स्थापना पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने स्तन कैंसर के मरीजों की सहायता के लिए की है।

मैकग्रा ने बयान में कहा, ‘‘हम रोमांचित हैं कि वोडाफोन गुलाबी टेस्ट का आयोजन एससीजी पर ही होगा। यह गुलाबी टेस्ट का घर है और पिछले 12 साल में एससीजी पर मौजूद दर्शकों के जज्बे और सहयोग ने गुलाबी टेस्ट में बड़ी भूमिका निभाई है।’ बता दें कि गुलाबी टेस्ट के दौरान सिडनी क्रिकेट मैदान गुलाबी रंग में रंग जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed