{"_id":"5feaa7041538ea716a641690","slug":"aus-v-ind-indian-cricket-team-historic-win-in-melbourn-cricket-ground-defeated-australia-by-8-wickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"43 साल पहले MCG से ही खुला था खाता, रहाणे ऑस्ट्रेलिया में जीतने वाले छठे भारतीय कप्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
43 साल पहले MCG से ही खुला था खाता, रहाणे ऑस्ट्रेलिया में जीतने वाले छठे भारतीय कप्तान
Tue, 29 Dec 2020 09:55 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 29 Dec 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : twitter@ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। मंगलवार को टीम ने ऑस्ट्रेलिया के 70 रन के लक्ष्य को दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसी के साथ भारतीय टीम ने अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में चार मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।
विज्ञापन
भारत की मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में जहां यह चौथी जीत है वहीं ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया ने आठवीं बार टेस्ट मैच जीता है। गौरतलब है कि टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली टेस्ट जीत मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान में ही हासिल की थी। यही नहीं अजिंक्य रहाणे अब ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर भारत को जीत दिलाने वाले छठे कप्तान बन गए हैं।
विज्ञापन
बात करें भारत की ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीत की तो टीम ने सबसे पहले 1977 में बिशन सिंह बेदी की कप्तानी में 222 रन से जीत दर्ज की थी। इसके बाद भारत ने बेदी की ही कप्तानी में 1978 में सिडनी, 1981 में गावस्कर के नेतृत्व में मेलबर्न, 2003 में गांगुली की अगुवाई में एडिलेड, 2008 में कुंबले की कप्तानी में पर्थ तो 2018 में एडिलेड और मेलबर्न दोनों जगह विराट की अगुवाई में जीत दर्ज किया।
विज्ञापन
एडिलेड में पहले टेस्ट में मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया ने कार्यवाहक कप्तान रहाणे की अगुवाई में जबरदस्त वापसी की। टीम ने बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी में जबरदस्त प्रदर्शन किया। पहले टेस्ट में मिली शर्मनाक हार के बाद कप्तान कोहली लौट गए। शमी चोटिल हो गए, उमेश यादव का भी बीच मैच में साथ छूट गया। बावजूद इसके रहाणे ने अपने कुशल नेतृत्व से ऑस्ट्रेलिया को मात दिया।