फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   auction for the ipl six will take place on february three

आईपीएल-6 के लिए 3 फरवरी को होगी नीलामी

Thu, 31 Jan 2013 06:40 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
मुंबई/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 31 Jan 2013 06:40 PM IST
विज्ञापन
auction for the ipl six will take place on february three

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के साल 2013 के संस्करण के लिए अगले महीने खिलाड़ियों की नीलामी होने जा रही है। इस नीलामी में आठ देशों के कुल 101 खिलाड़ी भाग लेंगे। इस नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और मौजूदा कप्तान माइकल क्लार्क का आधार मूल्य सर्वाधिक चार लाख डॉलर है।

विज्ञापन


तीन फरवरी को चेन्नई में होने वाली इस नीलामी में नौ फ्रेंचाइजियों के लिए बोली लगाई जाएगी। हालांकि एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाड़ी आईपीएल से दूर रहेंगे क्योंकि किसी भी पाक खिलाड़ी का नाम नीलामी सूची में नहीं है। केविन ओ ब्रायन इस नीलामी में आयरलैंड के अकेले खिलाड़ी होंगे। नीलामी प्रक्रिया में जिन खिलाड़ियों को नहीं चुना जाएगा उन्हें भी चोटिल खिलाड़ियों के विकल्प के तौर पर नीलामी के बाद भी करार किया जा सकता है।
विज्ञापन


नीलामी से जुड़े आंकड़े
101: खिलाड़ी आईपीएल-6 के लिए जारी नीलामी सूची में शामिल हैं।
08: देशों के खिलाड़ी नीलामी प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे।
09: फ्रेंचाइजियों की नजर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को लेने पर रहेगी।
07: भारतीय खिलाड़ी नीलामी सूची में शामिल हैं।

सर्वाधिक आधार मूल्य
04: लाख डॉलर के साथ सर्वाधिक आधार मूल्य ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और मौजूदा कप्तान माइकल क्लार्क का है।

सात भारतीय नीलामी सूची में शामिल

नाम             आधार मूल्य
आरपी सिंह        एक लाख डॉलर
अभिषेक नायर      एक लाख डॉलर
वसीम जाफर       50 हजार डॉलर
सुदीप त्यागी       एक लाख डॉलर
जयदेव उनादकट    एक लाख डॉलर
पंकज सिंह        50 हजार डॉलर
मनप्रीत गोनी      दो लाख डॉलर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed