फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Auckland ready for clash with Titans in CLT20

टाइटंस की चुनौती को तैयार ऑकलैंड

Tue, 16 Oct 2012 10:59 PM IST
डरबन/खेल डेस्क
डरबन/खेल डेस्क Updated Tue, 16 Oct 2012 10:59 PM IST
विज्ञापन
Auckland ready for clash with Titans in CLT20
क्वालीफाइंग से लेकर अब तक अजेय रहे ऑकलैंड एसेस को चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 ग्रुप ‘ए’ मुकाबले में मंगलवार को दक्षिण अफ्रीकी टीम टाइटंस की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स को हराने के बाद ऑकलैंड के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने दोनों क्वालीफाइंग मुकाबले जीत थे। इसका मतलब यह हुआ कि उनके खिलाड़ियों ने परिस्थितियों से तालमेल बिठा लिया है। ऑकलैंड की टीम में कोई बड़ा नाम नहीं है लेकिन गेरेथ होपकिंस की अगुआई वाली टीम ने दमदार प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया है। टाइटंस को घरेलू टीम होने का फायदा मिलेगा लेकिन उनके लिए ऑकलैंड को रोकना आसान भी नहीं होगा।
विज्ञापन


ऑकलैंड के ओपनर लू विन्सेंट ने कहा, ‘जब हम यहां आए तो स्वदेश में सर्दियां थी इसलिए टूर्नामेंट शुरू होने से पहले यहां की परिस्थितियों में तालमेल बिठाना जरूरी था। शीर्ष क्रम में हमारे बल्लेबाज अच्छा योगदान दे रहे हैं। अनुभवी आलराउंडर अजहर महमूद हमारे लिए मैच विजेता साबित हो रहे हैं। हम अपनी इस लय को आगे भी कायम रखना चाहेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑकलैंड की जीत से मैककुलम खुश
टी-20 चैंपियंस लीग में कोलकाता नाइटराइडर्स भले ही ऑकलैंड से हार गई है लेकिन टीम के खिलाड़ी ब्रैंडन मैककुलम अपनी घरेलू टीम की जीत से काफी खुश हैं। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी मैककुलम ने कहा, ‘ऑकलैंड के साथ कल भले ही हमारा मैच था और वह हमारी विपक्षी टीम थी लेकिन न्यूजीलैंड का खिलाड़ी होने के नाते मुझे खुशी है कि हमारी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। ऑकलैंड पिछले दो सालों से घरेलू क्रिकेट में सबसे बेहतरीन टीम है। मुझे खुशी है कि वह इस टूर्नामेंट में भी अच्छा खेल रही है।’


कोलकाता की हार पर मैककुलम ने कहा, ‘कोलकाता ने अभी तक अपनी पूरी क्षमता के साथ खेला ही नहीं है। हमने काफी धीमी शुरुआत की है। यहां की परिस्थिति भारत से बिल्कुल जुदा हैं। हम अभी भी चैंपियनशिप से बाहर नहीं हुए हैं। हमें उम्मीद है कि हम अपने अगले दोनों मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed