{"_id":"5dc553c38ebc3e5b586e6eda","slug":"auatralia-beats-pakistan-by-10-wickets-in-3rd-t20i-and-won-the-series-by-2-0","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान को 10 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से जीती टी-20 सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान को 10 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से जीती टी-20 सीरीज
Sat, 09 Nov 2019 07:49 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 09 Nov 2019 07:49 AM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया टीम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान आरोन फिंच (52) और डेविड वॉर्नर (48) की शानदार पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे व निर्णायक मुकाबले में पाकिस्तान को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन
इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टी-20 सीरहीज 2-0 से अपने नाम कर ली। बता दें दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट से जीता था।
विज्ञापन
पर्थ में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत और पाकिस्तान को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने यह मुकाबला 11.5 ओवर में ही 109 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए सीन एब्बॉट को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट झटके। वहीं, स्टीव स्मिथ को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।