फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   astrologer predicts that Kohli will break sachin tendulkars century record

टीम इंडिया के कप्तान पर अब तक की सबसे बड़ी भविष्यवाणी, कोहली तोड़ेंगे 'विराट' रिकॉर्ड

Mon, 12 Mar 2018 08:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Mar 2018 08:46 PM IST
विज्ञापन
astrologer predicts that Kohli will break sachin tendulkars century record
विराट कोहली - फोटो : BCCI

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की किस्मत आगे भी ऐसे ही चमकती रहेगी। वह आने वाले समय में कई और रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे। अपनी स्टीक भविष्यवाणी के लिए मशहूर ज्योतिषी नरेंद्र बुंदे ने कोहली के भविष्य को लेकर यह भविष्यवाणी की है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि कोहली 2018 में भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नए मानदंड कायम करने के अलावा इसके इतर भी कई रिकॉर्ड बनाएंगे। वह टीम इंडिया को दो विश्व कप दिलाने के साथ ही सचिन तेंदुलकर का शतकों के शतक का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे। साथ ही ऐसा विज्ञापन करार करने वाले हैं जिसे भारतीय खेल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी ने सुना भी नहीं होगा। 

विज्ञापन

पहली भविष्यवाणी में ये कहा

astrologer predicts that Kohli will break sachin tendulkars century record
विराट कोहली - फोटो : BCCI

पहली भविष्यवाणी : पिछले साल जब लोग सीमित ओवरों में महेंद्र सिंह धोनी की जगह को लेकर सवाल उठा रहे थे तो नागपुर के इस ज्योतिषी ने कहा था कि 36 वर्षीय यह विकेटकीपर 2019 में इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप में खेलेगा। 

उनकी ताजा भविष्यवाणी यह है कि कोहली 2025 तक टी-20 विश्व कप, वनडे विश्व कप जीतने के साथ ही दिग्गज सचिन तेंदुलकर के सौ शतकों के रिकॉर्ड को भी तोड़े देंगे। उन्होंने कहा कि मेरी पूर्व की सभी भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। मैं देख सकता हूं कि विराट 2025 तक टीम इंडिया को टी-20 और वनडे विश्व कप की ट्रॉफी दिलाने के साथ ही सचिन का शतकों के शतक का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर देंगे।

दूसरी भविष्यवाणी में कही ये बात

astrologer predicts that Kohli will break sachin tendulkars century record
विराट कोहली - फोटो : BCCI

इसके अलावा वह इस साल सबसे बड़ा विज्ञापन करार करेंगे। जैसा की मार्क मैस्करेनहस के वर्ल्डटेल ने सचिन के साथ किया था। हालांकि विराट को मिलने वाली रकम सचिन से बहुत ज्यादा होगी। 1990 में सचिन जब शानदार प्रदर्शन कर रहे थे तब मैस्करेनहस ने सेलिब्रिटी मैनेजमेंट के मायने बदलते हुए इस क्रिकेट सितारे के साथ करोड़ों का करार किया था।   

भविष्यवाणियां जो हुईं सच - बुंदे टेनिस एल्बो के बाद सचिन की क्रिकेट में वापसी, भारत रत्न सम्मान, सौरव गांगुली की टीम इंडिया में वापसी और 2011 में भारतीय टीम के विश्व कप जीतने की सही भविष्यवाणियां कर चुके हैं। उनसे गांगुली, मुरली कार्तिक, एस श्रीनाथ, जहीर खान, गौतम गंभीर और सुरेश रैना सलाह ले चुके हैं।

विज्ञापन

क्या यह भविष्यवाणी सही साबित होगी

astrologer predicts that Kohli will break sachin tendulkars century record
टीम इंडिया

विदेशों में मिलेगी जीत- इस बार बुंदे ने कहा है कि विराट की कप्तानी में टीम इंडिया का विदेशों में सफलता हासिल करने का समय आ गया है। भारतीय टीम ने 25 साल में पहली बार दक्षिण अफ्रीका को उसी की धरती पर वनडे और टी-20 में शिकस्त देकर नया इतिहास रच दिया। भारतीय टीम अब गर्मियों में इंग्लैंड और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed