IND vs PAK: 'अब कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं बची', एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ दो जीत के बाद सूर्यकुमार का तंज
सूर्यकुमार ने कहा कि अब भारत-पाकिस्तान मैचों को 'प्रतिद्वंद्विता' कहना बंद कर देना चाहिए। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूर्यकुमार ने कहा कि अब भारत-पाकिस्तान मैचों को 'प्रतिद्वंद्विता' कहना बंद कर देना चाहिए। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। सूर्यकुमार ने साफ कर दिया कि भारत-पाकिस्तान मैच अब किसी हाई-प्रोफाइल राइवलरी के बजाय एक सामान्य मुकाबला बन गया है और भारतीय टीम के लिए पाकिस्तान को हराना बाएं हाथ का खेल है।
Surya Cooked 25 crore Terrorists in 32 seconds!!#INDvPAK #PAKvIND pic.twitter.com/5gZ2rVf0cu
विज्ञापन विज्ञापन— Rohit (@Iam_Rohit_G) September 21, 2025
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब एक वरिष्ठ पाकिस्तानी पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या दोनों टीमों के खेल के स्तर में बहुत बड़ा अंतर आ गया है, तो सूर्यकुमार मुस्कुराते हुए बोले, 'सर, मेरी आपसे अपील है कि अब भारत बनाम पाकिस्तान मैच को प्रतिद्वंद्विता कहना बंद कर दीजिए।' पत्रकार ने स्पष्ट किया कि वह प्रतिद्वंद्विता नहीं बल्कि स्टैंडर्ड की बात कर रहे थे। इस पर सूर्यकुमार ने चुटकी लेते हुए कहा, 'सर, प्रतिद्वंद्विता हो या स्टैंडर्ड, बात एक ही है। प्रतिद्वंद्विता तब होती है जब दो टीमें 15 मैच खेलें और स्कोर 7-7 या 8-7 हो, उसे अच्छा क्रिकेट खेलना बोलते हैं। 13-0, 10-1 (से भारत आगे है)...मुझे पता नहीं क्या स्टैट है, लेकिन अब यह कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं है।' इसके बाद सूर्यकुमार मुस्कुराते हुए प्रेस रूम से बाहर निकल गए।
SURYAKUMAR YADAV WITH A BANGER ON IND-PAK RIVALRY:
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 21, 2025
"You guys should stop asking about the rivalry. If the two teams are playing 15-20 games & the scoreline is 7-7 or 8-7, then it is called rivalry. If the scoreline is 10-1 or 13-0, I don't know the exact number but this is not a… pic.twitter.com/DvoLqSFRjJ
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 15 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 12 में भारत विजयी रहा है। पाकिस्तान केवल तीन मैच जीत सका है। इस रिकॉर्ड से साफ है कि हाल के वर्षों में भारत ने इस प्रतिद्वंद्विता में पूरी तरह दबदबा बनाया है। इतना ही नहीं, एशिया कप में वनडे और टी20 दोनों प्रारूपों को मिलाकर भारत और पाकिस्तान की टीमें 21 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से भारत ने 12 मुकाबले जीते हैं और पाकिस्तान ने छह मैच जीते हैं। तीन मैच बेनतीजा रहे हैं। दुबई में दोनों टीमें पांच बार टी20 में भिड़ चुकी हैं। इनमें से भारत को तीन मैच में जीत मिली, जबकि पाकिस्तान ने दो मैच जीते हैं।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम बेहतरीन क्रिकेट खेल रही है। बल्लेबाजी में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा जैसी युवा जोड़ी शानदार शुरुआत दे रही है, जबकि मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार खुद अहम पारी खेल रहे हैं। गेंदबाजी में भी टीम लगातार मैच में वापसी कर रही है।
भारत ने एशिया कप के सुपर चार चरण के मैच में पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर विजयी अभियान जारी रखा है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को दमदार शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 174 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
भारत के लिए अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी की और 39 गेंदों पर छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 74 रन बनाए। उन्होंने गिल के साथ पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार खाता नहीं खोल सके। संजू सैमसन भी 13 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, हार्दिक पांड्या सात रन और तिलक वर्मा 19 गेंद में 30 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए।