फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2025: PCB Demands Immediate Removal of Match Referee Andy Pycroft, Lodges ICC Complaint

Asia Cup: PCB ने आचार संहिता की देखरेख करने वाले रेफरी पर ही लगाए गंभीर आरोप, टूर्नामेंट से हटाने की मांग की

Mon, 15 Sep 2025 04:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 15 Sep 2025 04:01 PM IST
सार

पायक्रॉफ्ट भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में मैच रैफरी थे जिसमें मैच खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने विरोधी टीम से हाथ नहीं मिलाया। पीसीबी ने आईसीसी के समक्ष पायक्रॉफ्ट के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज करा दी है।

विज्ञापन
Asia Cup 2025: PCB Demands Immediate Removal of Match Referee Andy Pycroft, Lodges ICC Complaint
मोहसिन नकवी और एंडी पायक्रॉफ्ट - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत के खिलाफ हार और फिर भारतीय खिलाड़ियों के हाथ नहीं मिलाने से बौखलाए पाकिस्तान एक के बाद एक, अजीबगरीब बयान दे रहा है। इसी कड़ी में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आचार संहिता की देखरेख करने वाले रेफरी पर ही गंभीर आरोप लगा डाले हैं और उन्हें टूर्नामेंट से हटाने की मांग की है। पीसीबी ने सोमवार को मैच रैफरी एंडी पायक्रॉफ्ट पर भारत के खिलाफ एशिया कप मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उन्हें टूर्नामेंट से तुरंत हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

पीसीबी ने आईसीसी के सामने दर्ज कराई शिकायत
पायक्रॉफ्ट भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में मैच रैफरी थे जिसमें मैच खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने विरोधी टीम से हाथ नहीं मिलाया। पीसीबी ने आईसीसी के समक्ष पायक्रॉफ्ट के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज करा दी है। पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने एक्स पर लिखा, 'पीसीबी ने क्रिकेट की भावना से जुड़े एमसीसी के नियम और आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर मैच रैफरी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। पीसीबी ने मैच रैफरी को एशिया कप से तुरंत हटाने की मांग की है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

PCB ने बर्ताव को खेलभावना के विपरीत बताया था
पाकिस्तान ने पहले एशियाई क्रिकेट परिषद के समक्ष मसला उठाकर भारतीय खिलाड़ियों के बर्ताव को खेलभावना के विपरीत बताया था। पीसीबी ने इससे पहले बयान में कहा, 'टीम मैनेजर नवीद चीमा ने मैच के बाद हाथ नहीं मिलाने वाले भारतीय खिलाड़ियों के बर्ताव का कड़ा विरोध किया है । यह खेल भावना और खेल के विपरीत आचरण है । विरोध के तौर पर हमने अपने कप्तान को मैच के बाद समारोह में नहीं भेजा।' कश्मीर के पहलगाम में अप्रैल में आतंकवादी हमले में 26 पर्यटकों की हत्या और पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सेना के ‘आपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच यह पहला क्रिकेट मैच था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed