{"_id":"68a5ca9c02d3203919002cb7","slug":"asia-cup-2025-india-squad-best-xi-of-non-selected-players-vs-official-selected-players-comparison-stats-2025-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup: नहीं चुने गए भारतीय खिलाड़ियों की प्लेइंग 11 बनाम एशिया कप की संभावित 11; देखें किसमें कितना है दम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup: नहीं चुने गए भारतीय खिलाड़ियों की प्लेइंग 11 बनाम एशिया कप की संभावित 11; देखें किसमें कितना है दम
Wed, 20 Aug 2025 06:46 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 20 Aug 2025 06:46 PM IST
सार
एशिया कप के लिए चुने गए भारतीय स्क्वॉड में ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, प्रसिद्ध कृष्णा जैसे स्टार खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है। हम यहां भारत की संभावित प्लेइंग 11 और नजरअंदाज किए गए खिलाड़ियों की प्लेइंग 11 पर चर्चा करेंगे। आइये देखते हैं...
विज्ञापन
संभावित 11 vs नजरअंदाज 11
- फोटो : ANI
विस्तार
एशिया कप 2025 की नौ सितंबर से शुरुआत होनी है। मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत के 15 सदस्यीय स्क्वॉड का एलान कर दिया, जिसका नेतृत्व सूर्यकुमार यादव करेंगे जबकि शुभमन गिल उनके डिप्टी होंगे। इस टीम में चार विशेषज्ञ बल्लेबाज हैं, जबकि चार ऑलराउंडर्स हैं। जितेश और सैमसन के रूप में दो विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जबकि तीन विशेषज्ञ पेसर और दो विशेषज्ञ स्पिनर्स हैं। अगले साल टी20 विश्व कप होना है। उससे पहले टीम इंडिया लगभग 20 टी20 मैच खेलेगी।
विज्ञापन
हैरानी की बात यह है कि एशिया कप के लिए चुने गए भारतीय स्क्वॉड में ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, प्रसिद्ध कृष्णा जैसे स्टार खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है। हम यहां भारत की संभावित प्लेइंग 11 और नजरअंदाज किए गए खिलाड़ियों की प्लेइंग 11 पर चर्चा करेंगे। आइये देखते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
एशिया कप को लेकर भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11 पर चर्चा तेज है। टीम के चयन में युवा खिलाड़ियों और अनुभवी सितारों का दिलचस्प मिश्रण दिखता है।
1. अभिषेक शर्मा
आईपीएल में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले अभिषेक शर्मा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह पक्की करने के लिए तैयार हैं। उनकी आक्रामक शुरुआत टीम को पावरप्ले में बड़ा स्कोर दिला सकती है। भारत के लिए 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके अभिषेक ने दो शतक और इतने ही अर्धशतकों की मदद से 535 रन बनाए हैं। आईपीएल 2025 में उन्होंने तूफानी शतक और दो अर्धशतकीय पारियों के साथ 439 रन बनाए। अब वह भारतीय टीम में वापसी के लिए तैयार हैं।
2. शुभमन गिल (उपकप्तान)
गिल को भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ माना जा रहा है। तकनीक, धैर्य और बड़ी पारी खेलने की क्षमता उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है। गिल और अभिषेक की जोड़ी टीम को नई दिशा दे सकती है। गिल की हालिया फॉर्म पर बात करें तो उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर चार शतकों की मदद से सर्वाधिक 754 रन बनाए। अब वह टी20 प्रारूप में भी धमाल मचाते दिख सकते हैं।
3. सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
'मिस्टर 360' कहे जाने वाले सूर्यकुमार यादव टी20 क्रिकेट में भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। उनका आक्रामक अंदाज किसी भी गेंदबाजी आक्रमण के लिए काल साबित हो सकता है। एशिया कप में उनसे तेज रन बनाने की उम्मीद रहेगी।
4. तिलक वर्मा
तिलक ने सीमित मौकों पर ही यह दिखा दिया है कि वह दबाव में खेलने का हुनर रखते हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज का होना टीम के मध्यक्रम को मजबूती प्रदान करता है। 25 टी20 मैचों में दो शतक और तीन अर्धशतकों की मदद से वह 749 रन बना चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 120 का है।
5. शिवम दुबे
लंबे छक्के और तेज बल्लेबाजी की क्षमता उन्हें भारतीय टीम का अहम हथियार बनाती है। साथ ही उनका पार्ट-टाइम बॉलिंग ऑप्शन कप्तान के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
6. जितेश शर्मा (विकेटकीपर)
जितेश शर्मा को फिनिशिंग टच देने के लिए चुना गया है। आईपीएल में उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी कई बार मैच का रुख बदल चुकी है। एशिया कप में वह महेंद्र सिंह धोनी की झलक दिखा सकते हैं।
7. हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या की प्रतिभा किसी विश्लेषण की मोहताज नहीं है। वह बल्ले से आक्रामक पारी खेल सकते हैं और गेंद से अहम विकेट दिलाने का हुनर रखते हैं। उनकी फिटनेस और लय भारत की सफलता की कुंजी होगी।
8. अक्षर पटेल
अक्षर बल्ले और गेंद दोनों से टीम को संतुलन प्रदान करते हैं। धीमी पिचों पर उनकी गेंदबाजी खतरनाक हो सकती है। साथ ही निचले क्रम में तेज रन जोड़ना उनकी खासियत है।
9. वरुण चक्रवर्ती / कुलदीप यादव
यहां टीम के सामने विकल्प है। वरुण की रहस्यमयी स्पिन गेंदबाजी बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकती है, जबकि कुलदीप का अनुभव और चाइनामैन तकनीक टीम को विविधता दे सकती है। अब देखने वाली बात होगी कि कप्तान सूर्यकुमार किसे मौका देते हैं।
10. जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह भारतीय गेंदबाजी के सबसे बड़े हथियार। डेथ ओवर में उनकी यॉर्कर और नई गेंद से विकेट निकालने की क्षमता एशिया कप में भारत की जीत की राह तय कर सकती है।
11. अर्शदीप सिंह
युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अगर फिट हैं तो उनका खेलना तय है। पावरप्ले में स्विंग और डेथ ओवर में सटीक यॉर्कर उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

श्रेयस अय्यर
- फोटो : BCCI
एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम में जगह न पाने वाले कई बड़े नाम और उभरते सितारे मिलकर एक मजबूत प्लेइंग 11 तैयार कर सकते हैं। अगर इन खिलाड़ियों को मौका मिलता, तो वे किसी भी विपक्षी टीम के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते थे। आइये देखते हैं नजरअंदाज किए गए खिलाड़ियों की प्लेइंग 11...
1. साई सुदर्शन
आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले साई सुदर्शन टीम में निरंतरता और स्थिरता ला सकते थे। उनका शांत अंदाज और लंबी पारी खेलने की आदत उन्हें खास बनाती है। आईपीएल 2025 में उनका बल्ला खूब गरजा था और उन्होंने एक शतकीय और छह अर्धशतकीय पारियों की मदद से 759 रन बनाए थे। वह इस सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।
2. यशस्वी जायसवाल
जायसवाल की विस्फोटक बल्लेबाजी से पावरप्ले में रन की बरसात हो सकती थी। पिछले एक साल में उनके अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन ने साबित कर दिया है कि वह बड़े मंच के लिए तैयार हैं। हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने 10 पारियो में दो शतक और दो अर्धशतकों की मदद से 411 रन बनाए थे।
3. ईशान किशन (विकेटकीपर)
ईशान को लंबे समय से टीम से बाहर रखा गया है, लेकिन उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग की तकनीक किसी भी टीम को संतुलन दे सकते थे।
4. श्रेयस अय्यर (कप्तान)
अनुभव और क्लास का मिश्रण श्रेयस अय्यर को खास बनाता है। स्पिन खेलने में उनकी महारत और दबाव झेलने की क्षमता उन्हें मिडिल ऑर्डर का भरोसेमंद खिलाड़ी बनाती है। हालांकि, एक बार फिर उनके हाथ निराशा लगी है जबकि उन्होंने अपने दम पर पंजाब किंग्स को आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंचाया था।
5. केएल राहुल
केएल राहुल का अनुभव किसी भी टीम के लिए अमूल्य है। ओपनिंग से लेकर मध्यक्रम तक उनका लचीलापन टीम को मजबूती देता है। वह किसी भी स्थान पर टीम के लिए उपयोगी पारी खेल सकते हैं।
6. रियान पराग
नए दौर के क्रिकेटर पराग अपनी फुर्तीली बल्लेबाजी और पार्ट-टाइम गेंदबाजी से टीम को एक्स-फैक्टर देते हैं। हाल ही में उन्होंने लगातार रन बनाकर चयनकर्ताओं को सोचने पर मजबूर किया है।
7. वाशिंगटन सुंदर
वाशिंगटन सुंदर नई गेंद से स्पिन कर सकते हैं और बल्ले से भी निचले क्रम में योगदान देते हैं। उनका संतुलित खेल टीम को गहराई देता। इंग्लैंड दौरे पर सुंदर ने भी शानदार शतकीय पारी खेलकर साबित कर दिया था कि उन्हें मौका मिला तो वह विपक्षियों के लिए मुसीबत साबित होंगे।
8. रमनदीप सिंह
रमनदीप सीमित मौकों पर ही सही, लेकिन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी से प्रभाव छोड़ चुके हैं। केकेआर का यह खिलाड़ी टीम के लिए उपयोगी खिलाड़ी हो सकता था। हालांकि, उन्हें चयनकर्ताओं की अनदेखी का सामना करना पड़ा। आईपीएल में 31 मुकाबले खेल चुके रमनदीप के नाम 217 रन और छह विकेट दर्ज हैं।
9. युजवेंद्र चहल
भारत के सबसे अनुभवी स्पिनरों में से एक युजवेंद्र चहल का बाहर रहना चौंकाने वाला है। उनके पास बड़े मंच पर विकेट निकालने का अनुभव और हुनर दोनों हैं। इसके बावजूद लंबे वक्त से वह प्लेइंग 11 में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
10. मोहम्मद सिराज
तेज गेंदबाजी आक्रमण में सिराज की गैरमौजूदगी भारत के लिए बड़ा सवाल है। नई गेंद से उनका स्विंग और उछाल बल्लेबाजों को परेशान कर सकता है। इसका हालिया उदाहरण उनका इंग्लैंड के खिलाफ उनका प्रदर्शन है।
11. प्रसिद्ध कृष्णा / भुवनेश्वर कुमार
टीम के पास इस जगह दो विकल्प हो सकते थे। प्रसिद्ध अपनी ऊंचाई से उछाल निकालते हैं, जबकि भुवनेश्वर अपनी सटीक स्विंग और अनुभव से टीम को स्थिरता देते। हालांकि, चयनकर्ताओं ने दोनों को नजरअंदाज कर दिया।

भारत की बेंच स्ट्रेंथ बेहद मजबूत है। टीम इंडिया के पास इतने ज्यादा विकल्प हैं कि एक नहीं बल्कि कई टीमें तैयार की जा सकती हैं। यही वजह है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य बेहद उज्ज्वल माना जा रहा है। आने वाले समय के लिए देश के पास हर पोजीशन पर ऐसे खिलाड़ी मौजूद होंगे जो मौका मिलते ही बड़ा योगदान दे सकते हैं। यही गहराई भारतीय क्रिकेट को बाकी टीमों से अलग बनाती है।