फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia cup 2022 Virat Kohli breaks his silence on poor form ahead India vs Pakistan clash

Asia Cup: 'मेरी बल्लेबाजी में दिक्कत नहीं, खराब दौर से बाहर निकलूंगा', एशिया कप से पहले कोहली ने भरी हुंकार

Wed, 24 Aug 2022 07:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: रोहित राज Updated Wed, 24 Aug 2022 07:04 PM IST
सार

एशिया कप में क्रिकेट से ब्रेक के बाद टीम में वापसी करने वाले कोहली पर सभी की निगाहें होंगी। विराट पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप में उनके पास फॉर्म में वापसी का सुनहरा मौका है।

विज्ञापन
Asia cup 2022 Virat Kohli breaks his silence on poor form ahead India vs Pakistan clash
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। इसके लिए उनकी आलोचना भी हो रही है। कोहली ने नवंबर 2019 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं लगाया है। वह इंग्लैंड के खिलाफ पिछले महीने हुई सीरीज के बाद ब्रेक पर चले गए थे। अब विराट ने टीम इंडिया में वापसी की है। वह एशिया कप में जमकर रन बनाने के लिए तैयार हैं। कोहली ने टूर्नामेंट से पहले अपने फॉर्म को लेकर बात की और कहा कि उनकी बल्लेबाजी में कोई दिक्कत नहीं है। उन्हें इस बात का भरोसा है कि वह जल्द ही खराब दौर से बाहर निकलेंगे।
विज्ञापन


विराट ने एशिया कप के ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम 'गेम प्लान' में कहा, ''इंग्लैंड में जो हुआ, वह एक तरह का पैटर्न था। वह ऐसा था जिस पर मैं काम कर सकता था और उसे दूर कर सकता था। अभी कुछ भी ऐसा नहीं है जिसे आप कह सकें कि यहां समस्या हो रही है। मुझे बल्लेबाजी में कोई दिक्कत नहीं आ रही है। कई मुझे ऐसा लगता है कि लय वापस आ गई है तो मुझे इससे पता चलता है कि मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं।''
विज्ञापन

Asia cup 2022 Virat Kohli breaks his silence on poor form ahead India vs Pakistan clash
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
'इस दौर से बाहर भी निकलूंगा'
कोहली ने आगे कहा, ''मुझे यह पता है कि मैं क्या कर रहा हूं। अगर आप मुश्किल परिस्थितियों और अलग-अलग गेंदबाजी का मुकाबला करने के लिए तैयार नहीं रहते हैं तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतनी दूर तक नहीं चल पाते हैं। मेरे लिए यह प्रक्रिया आसान है, लेकिन मैं इसे अपने पीछे नहीं रखना चाहता। मैं इससे सीखना चाहता हूं और यह समझने का प्रयास करता हूं कि एक खिलाड़ी और इंसान के रूप में मेरे लिए मूल मूल्य क्या है। मुझे यह पता कि उतार-चढ़ाव आएंगे। मैं इस दौर से बाहर भी निकलूंगा। मेरे लिए मेरा अनुभव खास है।''

Asia cup 2022 Virat Kohli breaks his silence on poor form ahead India vs Pakistan clash
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली से वापसी की उम्मीद
एशिया कप में क्रिकेट से ब्रेक के बाद टीम में वापसी करने वाले कोहली पर सभी की निगाहें होंगी। विराट पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप में उनके पास फॉर्म में वापसी का सुनहरा मौका है। वह आईपीएल 2022 की 16 पारियों में 22.73 की औसत से 341 रन बनाने में सफल रहे थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोहली के हालिया रन 17,16, 11 और 1 हैं। यह उनके गिरते फॉर्म को दर्शाता है। विराट से टीम इंडिया को इस टूर्नामेंट अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed