{"_id":"6300b9549b359d3d8f51f93c","slug":"asia-cup-2022-sri-lanka-announces-team-for-asia-cup-also-selected-csk-junior-malinga-matheesha-pathirana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup: श्रीलंका ने एशिया कप के लिए टीम का किया एलान, CSK के लिए खेलने वाले 'जूनियर मलिंगा' को भी चुना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup: श्रीलंका ने एशिया कप के लिए टीम का किया एलान, CSK के लिए खेलने वाले 'जूनियर मलिंगा' को भी चुना
Sat, 20 Aug 2022 04:07 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 20 Aug 2022 04:07 PM IST
सार
इस साल आईपीएल में दमदार प्रदर्शन करने वाले भानुका राजपक्षे को भी टीम में रखा गया है। श्रीलंका ने अपनी टीम में चार स्पिनरों को शामिल किया है। वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, जेफरी वांडरसे और प्रवीण जयविक्रमा का चयन हुआ है।
विज्ञापन
मथीशा पथिराना
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में जारी उथल-पुथल के कारण देरी के बाद श्रीलंका क्रिकेट ने यूएई में होने वाले आगामी एशिया कप के लिए अपनी 20 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। चयनकर्ताओं ने अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश चांदीमल को शामिल करने का फैसला किया। वह जून-जुलाई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने पिछला टी20 मैच भारत के खिलाफ इसी साल फरवरी में खेला था।
श्रीलंका ने टीम में 19 साल के मथीशा पथिराना को भी शामिल किया है। चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए आईपीएल में खेलने वाले इस तेज गेंदबाज एक्शन दिग्गज श्रीलंकाई गेंदबाज लसिथ मलिंगा की तरह है। इस कारण उन्हें 'जूनियर मलिंगा' कहा जाता है। हाल के दिनों में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले पथुम निसांका, कुसल मेंडिस और चरिथ असलांका टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं।
इस साल आईपीएल में दमदार प्रदर्शन करने वाले भानुका राजपक्षे को भी टीम में रखा गया है। श्रीलंका ने अपनी टीम में चार स्पिनरों को शामिल किया है। वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, जेफरी वांडरसे और प्रवीण जयविक्रमा का चयन हुआ है। श्रीलंका को पहले दौर में 27 अगस्त को अफगानिस्तान और एक सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है।
विज्ञापन
पथिराना के अलावा श्रीलंका के पास तेज गेंदबाज के रूप में दुष्मंथा चमीरा और चमिका करुणारत्ने हैं। चयनकर्ताओं ने शुरुआत में बिनुरा फर्नांडो को भी चुना, लेकिन वह एसएलसी इनविटेशनल टी20 लीग के दौरान लगी चोट के कारण एशिया कप में नहीं खेल पाएंगे। असिथा फर्नांडो उनकी जगह लेंगे। श्रीलंकाई टीम कसुन रजिता के बिना ही जाएगी। उन्हें भी इसी घरेलू टूर्नामेंट में चोट लगी थी।
श्रीलंका की टीम: दासुन शनाका (कप्तान), धनुष्का गुणथिलका, पथुम निसंका, कुशल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, आशेन बंडारा, धनंजय डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, जेफरी वांडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, चामिका फर्नांडो, मदुशंका, मथीशा पथिराना, दिनेश चांदीमल, नुवानिंदु फर्नांडो और कसुन रजिता।