फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2022 Jay Shah statement about Asia Cup in Sri Lanka may be decided on IPL final day

Asia Cup 2022: श्रीलंका में एशिया कप को लेकर जय शाह ने कही बड़ी बात, आईपीएल फाइनल के दिन हो सकता है फैसला

Fri, 15 Apr 2022 10:48 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 15 Apr 2022 10:48 PM IST
सार

एशिया कप 2022 की मेजबानी श्रीलंका 27 अगस्त से 11 सितंबर तक करने वाला है, लेकिन देश में चल रहे आर्थिक संकट के चलते कई सवाल उठ रहे हैं। श्रीलंका में एशिया कप 2022 की मेजबानी की स्थिति का आकलन आईपीएल फाइनल के दिन किया जाएगा।

विज्ञापन
Asia Cup 2022 Jay Shah statement about Asia Cup in Sri Lanka may be decided on IPL final day
सौरव गांगुली और जय शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने शुक्रवार (15 अप्रैल) को कहा कि श्रीलंका में एशिया कप 2022 की मेजबानी की स्थिति का आकलन आईपीएल फाइनल के दिन किया जाएगा। एशिया कप 2022 की मेजबानी श्रीलंका 27 अगस्त से 11 सितंबर तक करने वाला है, लेकिन देश में चल रहे आर्थिक संकट के चलते कई सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


श्रीलंका खाद्य और ईंधन की कमी के साथ एक गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। यहा कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित कर रहा है। जय शाह ने समाचार एजेंसी एनएनआई से बातचीत में कहा, "मैंने देश की स्थिति और क्रिकेट पर इसके प्रभाव पर श्रीलंका क्रिकेट के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) एक सुरक्षित और सफल एशिया कप का आयोजन करना चाहता है। एसएलसी के पदाधिकारियों की मेजबानी हम आईपीएल 2022 के फाइनल में करेंगे। 29 मई को हम स्थिति का आकलन करेंगे।"
विज्ञापन


कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद से अर्थव्यवस्था में गिरावट आई है। इस कारण देश का पर्यटन प्रभावित हुआ है। पर्यटन श्रीलंका के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में सबसे बड़ा योगदान देता है। श्रीलंका को विदेशी मुद्रा की कमी का भी सामना करना पड़ रहा है, जिससे खाद्य और ईंधन आयात करने की उसकी क्षमता प्रभावित हुई है। आवश्यक वस्तुओं की कमी ने श्रीलंका को मित्र देशों से सहायता लेने के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक स्थिति ने प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और राष्ट्रपति गोतबया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन हुए हैं। इससे पहले सोमवार को राष्ट्र के नाम एक विशेष संबोधन में प्रधान मंत्री महिंदा राजपक्षे ने लोगों से धैर्य रखने और सड़कों पर उतरना बंद करने का अनुरोध किया ताकि सरकार स्थिति को ठीक कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed