फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2022: Inzamam Ul Haq reacts to Wasim Akram comment on Mohammad Rizwan knock against Hong Kong

IND vs PAK: रिजवान को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान से भिड़े इंजमाम उल हक, बोले- उनकी इस बात से सहमत नहीं

Sun, 04 Sep 2022 04:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 04 Sep 2022 04:15 PM IST
सार

हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ मैच के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने रिजवान की बैटिंग पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने एक चैनल से बातचीत में कहा- रिजवान का नॉट आउट जाना मेरे हिसाब से सही नहीं था।

विज्ञापन
Asia Cup 2022: Inzamam Ul Haq reacts to Wasim Akram comment on Mohammad Rizwan knock against Hong Kong
इंजमाम उल हक, मोहम्मद रिजवान और वसीम अकरम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप में पाकिस्तान ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में हॉन्गकॉन्ग को 155 रनों से करारी शिकस्त दी थी। अब पाकिस्तान का सामना सुपर-4 के मुकाबले में भारत से है। इससे पहले पाक के ही दो पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान को लेकर आपस में भिड़ गए हैं। दरअसल, पाकिस्तान ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 20 ओवर में दो विकेट पर 193 रन बनाए थे।
विज्ञापन


मोहम्मद रिजवान ने 57 गेंदों में 78 रन की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, फखर जमान (51) ने भी अर्धशतक जड़ा था। इसके अलावा खुशदिल शाह ने आखिर में 15 गेंदों में 35 रन की नाबाद पारी खेली थी। रिजवान को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
विज्ञापन

हालांकि, मैच के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने रिजवान की बैटिंग पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने एक चैनल से बातचीत में कहा- रिजवान का नॉट आउट जाना मेरे हिसाब से सही नहीं था। यदि आप वहां हैं, तो एक-दो बाउंड्री मारने की कोशिश करें और रन बनाएं। इसके बाद आउट होकर वापस आएं और नए खिलाड़ियों को आने का मौका दें। पाकिस्तान के पास आसिफ अली, इफ्तिखार अहमद, नवाज, शादाब हैं। पाकिस्तान के पास आठवें-नौवें नंबर तक बल्लेबाजी है। इस फॉर्मेट में 57 गेंदों में 75 रन बनाकर नॉट आउट होने का क्या मतलब है?

Asia Cup 2022: Mohammad Rizwan becomes 7th Pakistan batter to score 5000  T20 runs - Sports News

इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक ने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर इस बयान का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि वह वसीम अकरम द्वारा रिजवान को लेकर दिए गए बयान से सहमत नहीं हैं। हालांकि, इंजमाम ने यह भी कहा कि रिजवान को रिस्क लेना चाहिए था। इंजमाम ने कहा- मैं वसीम भाई के उस बयान से सहमित नहीं रखता कि रिजवान को आउट हो जाना चाहिए था। हां उस वक्त आसिफ को बल्लेबाजी का मौका मिलता तो और अच्छा होता। 
विज्ञापन

इंजमाम ने कहा- मुझे लगता है कि वसीम भाई का मतलब था कि टॉप-3 को 12-13 ओवर खेलने की कोशिश करनी चाहिए। हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ हमारे टॉप-3 आखिरी तक रहे। रिजवान को आखिर में बड़े शॉट लगाने चाहिए थे। उन्हें एक बैटिंग प्लान बनाना चाहिए था। हमारी समस्या मैच के 10वें ओवर तक थी, जहां हमने केवल 64 रन बनाए। हॉन्गकॉन्ग जैसी टीम के खिलाफ यह बड़ा स्कोर नहीं था। अगर हमारे निचले क्रम को आखिरी कुछ ओवरों में खेलने का मौका मिलता तो बेहतर होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed