फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asia Cup 2022: Indian Hockey Team defeated Japan by 2-1 in super 4s first match

Asia Cup Hockey 2022: भारत ने जापान से लिया पिछली हार का बदला, सुपर 4 राउंड के पहले मैच में हराकर शीर्ष पर पहुंची टीम इंडिया

Sun, 29 May 2022 07:45 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 29 May 2022 07:45 PM IST
सार

गत चैंपियन भारत ने एशिया कप हॉकी 2022 के सुपर 4s के पहले मुकाबले में जापान के खिलाफ 2-1 से शानदार जीत दर्ज की। भारत ने इसी के साथ पुल मैच में जापान के हाथों 2-5 से मिली हार का बदला ले लिया। भारत की तरफ से मनजीत सिंह और पवन राजभर ने एक-एक गोल किए।

विज्ञापन
Asia Cup 2022: Indian Hockey Team defeated Japan by 2-1 in super 4s first match
भारत बनाम जापान एशिया कप हॉकी मैच 2022 - फोटो : twitter @hockey india

विस्तार

गत चैंपियन भारत ने एशिया कप हॉकी 2022 के सुपर 4s के पहले मुकाबले में जापान के खिलाफ 2-1 से शानदार जीत दर्ज की। भारत ने इसी के साथ पुल मैच में जापान के हाथों 2-5 से मिली हार का बदला ले लिया। भारत की तरफ से मनजीत सिंह और पवन राजभर ने एक-एक गोल किए। टीम इंडिया इस जीत के साथ सुपर 4s राउंड के अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। इससे पहले कोरिया और मलयेशिया के बीच खेला गया पहला मुकाबला 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ।  भारत का अगला मुकाबला अब रविवार (29 मई) को मलेशिया से होगा।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम ने मनजीत सिंह के शुरुआती मिनट में किए गए गोल की मदद से पहले क्वॉर्टर में बढ़त ले ली थी। लेकिन, जापान ने दूसरे क्वॉर्टर में ताकुमा निवा के गोल से 1-1 की बराबरी कर ली। जापानी खिलाड़ी इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों पर हावी रहे और दो क्वॉर्टर में दबदबा बनाए रखा। विपक्षी टीम को इस दौरान चार पेनल्टी कॉर्नर भी मिले। हालांकि वह उसे गोल में तब्दील नहीं कर पाए। तीसरे क्वॉर्टर में पवन राजभर ने एक गोल कर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी, जो आखिरी तक बरकरार रही। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed