फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Asia Cup 2018: Indian team beat Indonatia by 17-0 huge margin

चक दे इंडिया! भारतीय हॉकी टीम ने की गोल की बारिश, मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से रौंदा

Mon, 20 Aug 2018 09:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 20 Aug 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
Asia Cup 2018: Indian team beat Indonatia by 17-0 huge margin

इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। अपने अभियान का बेहतरीन आगाज करते हुए भारतीय पुरुषों ने मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से रौंद दिया।  यह भारत की एशियाड में अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

विज्ञापन


सोमवार को पूल A के तहत खेले गए अपने पहले मुकाबले में दिलप्रीत सिंह, सिमरनजीत सिंह और मनप्रीत सिंह ने 3-3, रुपिंदर सिंह और आकाशदीप ने 2-2, तो वहीं एस. वी. सुनील, विवेक सागर, हरमनप्रीत और अमित ने 1-1 गोल दागे। 
विज्ञापन


इससे पहले भारत ने एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 3 बार 12-0 से विरोधी टीमों को मात दी है। भारतीय टीम के आगे इंडोनेशियाई टीम पानी भरते नजर आई। बताते चले कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाने और टोक्यो ओलिंपिक 2020 का टिकट हासिल करने के इरादे से इन खेलों में पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed