{"_id":"5bae2420867a557f5929a6bb","slug":"asia-cup-2018-final-yuzvendra-chahal-dropped-liton-das-catch","type":"story","status":"publish","title_hn":"चहल से हुई एशिया कप की सबसे बड़ी भूल, कहीं टीम इंडिया के हाथ से टपक न जाए खिताब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चहल से हुई एशिया कप की सबसे बड़ी भूल, कहीं टीम इंडिया के हाथ से टपक न जाए खिताब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 28 Sep 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
liton das
टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच शुक्रवार को एशिया कप 2018 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश को लिटन दास और मेहदी हसन की सलामी जोड़ी ने जोरदार शुरुआत दिलाई। दोनों सलामी बल्लेबाजों की बदौलत बांग्लादेश ने खबर लिखे जाने तक 18 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज लिटन दास का कैच छोड़ना टीम इंडिया को भारी पड़ रहा है। दरअसल, 11.3 ओवर में रविंद्र जडेजा की गेंद पर युजवेंद्र चहल ने लिटन दास का कैच छोड़ दिया था। उस वक्त दास 50 रन बनाकर खेल रहे थे। बता दें कि टीम इंडिया को जल्द से जल्द लिटन दास और मेहदी हसन की सलामी जोड़ी को तोड़ना होगा और सस्ते में बांग्लादेशी टीम को निपटाना होगा।
विज्ञापन