{"_id":"5b9b6e60867a557ec61eddd8","slug":"asia-cup-2018-all-you-need-to-know-about-hong-kong-team-and-captain-his-anshuman-rath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एशिया कप 2018: हांगकांग कप्तान का भारत से है गहरा नाता, कहलाते हैं छोटे धोनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशिया कप 2018: हांगकांग कप्तान का भारत से है गहरा नाता, कहलाते हैं छोटे धोनी
Tue, 18 Sep 2018 10:26 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एशिया कप 2018 का आगाज हो चुका है। मंगलवार को भारत हांगकांग के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। ठीक एक दिन बाद पाकिस्तान से टकराव होगा। यूएई में चल रहे इस टूर्नामेंट में ग्रुप 'ए' के मुकाबले भारत के सामने हांगकांग बड़े उलटफेर के इरादे से उतरेगी।
2 of 6
इस टीम की खासियत है इसके भारतीय मूल के कप्तान। टीम की अगुवाई अंशुमन रथ कर रहे हैं। उनका जन्म जरूर हांगकांग में हुआ लेकिन माता-पिता मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं। 90 के दशक में वे हांगकांग पलायन कर गए थे। जिसके बाद से ही उनका परिवार हांगकांग का ही होकर रह गया।
3 of 6
हांगकांग में पले-बढ़े होने के बावजूद अंशुमन का हिंदुस्तान से विशेष लगाव है। वे अपने रिश्तेदारों से मिलने भारत आते रहते हैं। महज 20 साल की अंशुमन ने सचिन तेंदुलकर को देखकर ही क्रिकेटर बनने का सपना संजोया था। 2003 विश्वकप के दौरान अंशुमन की उम्र महज 6 साल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
2003 विश्वकप में सचिन ने जबरदस्त बल्लेबाजी की थी, उन्होंने 11 मैच में सर्वाधिक 673 रन ठोके थे। यही से अंशुमन प्रभावित हुए। उन्होंने अपने पिता के साथ भारत को वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचते देखा।
विज्ञापन
5 of 6
05 नवंबर 1997 को जन्मे अंशुमन की उम्र महज 20 साल है। मगर हांगकांग में उनकी तुलना दिग्गज धोनी से होती है। दरअसल माही की ही तरह अंशुमन भी एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और बेहद कम उम्र में उन्हें भी धोनी की ही तरह टीम की कमान मिल गई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।