फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   asia cup 2016 is going lucky for team india

भारत के लिए अब तक लकी चल रहा है एशिया कप, दो कारण

Wed, 02 Mar 2016 12:01 PM IST
Updated Wed, 02 Mar 2016 12:01 PM IST
विज्ञापन
asia cup 2016 is going lucky for team india

एशिया कप 2016 टीम इंडिया के लिए अब तक काफी लकी चल रहा है। ऐसे दो कारण हैं, जो इस बात का संकेत दे रहे हैं। एक घटना तो श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को हुए मैच से ही जुड़ी हुई है।

विज्ञापन


पहले कारण में टीम इंडिया के खिलाफ गत चैंपियन श्रीलंका की 8 साल बाद फिर हुई बुरी गत है। इस वाकये ने टूर्नामेंट में न सिर्फ श्रीलंका को बैकफुट में कर दिया बल्कि भारत के हौसले को दोगुना भी कर दिए।
विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की बैटिंग फेल रही। भारतीय गेंदबाजों की घातक बॉलिंग ने श्रीलंका की बल्लेबाजी को संभलने का मौका तक नहीं दिया। पिछले 8 सालों में यह दूसरी बार है जब टी-20 फॉर्मेट में शुरुआती 10 ओवर में श्रीलंका का यह दूसरा सबसे कम स्कोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को भारत के खिलाफ मैच में श्रीलंका ने पहले 10 ओवर में सिर्फ 47 रन बनाए। यह इनका टी-20 में दूसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले श्रीलंका ने टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती 10 ओवर में 43 रन बनाए थे। वह टूर्नामेंट टीम इंडिया ने जीतकर इतिहास रचा था।

यह रहा दूसरा कारण

asia cup 2016 is going lucky for team india

टीम इंडिया के लिए टूर्नामेंट लकी चल रहा है, इसका दूसरा कारण टॉस का लेकर हुआ है। भारतीय टीम अपने पिछले 4 टी-20 मैचों में तीन टॉस (श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को हुए मुकाबले को मिलाकर) जीत चुकी है। साथ ही इन मैचों में भारतीय टीम ने मैच भी अपने नाम किए।

वहीं, अगर इससे भी पहले के 13 टी-20 मैचों में नजर दौड़ाए तो भारत सिर्फ एक मैच में ही टॉस जीत पाया। नतीजन टीम की टी-20 रैंकिंग भी आठवें नंबर पर थी। इस वक्त टीम इंडिया टी-20 रैंकिंग में पहले पायदान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed