नेहरा को अपने होमग्राउंड पर मिली यादगार विदाई, ट्विटर जगत ने किया 'सैल्यूट'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया ने अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को बुधवार को अपने होमग्राउंड दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में यादगार विदाई मिली। 38 वर्षीय नेहरा ने अपने आखिरी इंटरनेशनल मैच में 4 ओवर में 29 रन दिए। हालांकि, उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को 53 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।
38 वर्षीय नेहरा ने अपने ही घरेलू दर्शकों के सामने अलविदा कहने पर कहा, 'मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं अपने ही घरेलू मैदान पर क्रिकेट को अलविदा कह रहा हूं। क्रिकेट को अलविदा जरूर
कह दिया है कि लेकिन इसे अलविदा कहने के बाद अब भविष्य में इससे जुड़ा कोई काम करूंगा चाहे कमेंटरी हो या कोचिंग। आज तो मैं बस भारत के लिए अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने के क्षण को जीना चाहता हूं।'
वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा, ‘मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं नेहरा जी (आशीष नेहरा) के साथ खेला। नेहरा दुनिया के बेहतरीन गेंदबाज होने के साथ बेहतरीन इनसान हैं। बराबर चोट के बावजूद भारत के लिए 18 बरस तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलना उनके जीवट को दर्शाता है।’
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने नेहरा का ऐसे किया सम्मान, किया बीते पलों को याद
नेहरा का करियर आंकड़ों के आइने में
17 टेस्ट, 44 विकेट, बेस्ट बॉलिंग पारी में 4/72, बेस्ट बॉलिंग मैच में 6/117
120 वन डे मैच, 157 विकेट, बेस्ट बॉलिंग 6/23
27 टी20 इंटरनेशनल मैच, 34 विकेट, बेस्ट बॉलिंग 19/3
88 आईपीएल मैच, 106 विकेट, बेस्ट बॉलिंग 10/4
सचिन तेंदुलकर समेत क्रिकेट जगत ने नेहरा को दी बधाई
नेहरा जी, क्रिकेट के भीष्म पितामाह, ओल्ड इज गोल्ड आदि नामों से मशहूर आशीष नेहरा को ट्विटर जगत ने संन्यास लेने के बाद सैल्यूट किया। आईए, नजर डालते हैं कि नेहरा को किस प्रकार बधाई दी गई:
Great win, #TeamIndia! Nice to see a well deserved farewell for #AshishNehra. Wish you & your family the best of health & happiness in life😊 pic.twitter.com/Ml9zFUWCpz
— sachin tendulkar (@sachin_rt) November 1, 2017
(शानदार जीत, आशीष नेहरा को बेहतरीन विदाई मिलते देखकर ख़ुशी हुई, आपको और आपके परिवार को स्वस्थ जीवन और जिंदगी में ख़ुशी मिले)
End of an era , Ashish Nehra. Congratulations on a fighting and wonderful career. Wish you the best , Ashish.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) November 1, 2017
(एक युग का अंत, लड़ाई और शानदार करियर के लिए बधाई, आपको शुभकामनाएं आशीष नेहरा)
Farewell to the man of the moment - Ashish Nehra #ThankYouAshishNehra pic.twitter.com/onuPCxU4r6
— BCCI (@BCCI) November 1, 2017
1️⃣8️⃣ years
— ICC (@ICC) November 1, 2017
1️⃣6️⃣4️⃣ matches
2️⃣3️⃣5️⃣ wickets
Congratulations to Ashish Nehra on a fantastic international career! Happy retirement! pic.twitter.com/Ic429auWzs
(शानदार इंटरनेशनल करियर के लिए आशीष नेहरा को शुभकामनाएं, संन्यास की बधाई)
The Way Ashish Nehra Has Maintained His Fitness Being A Fast Bowler, Despite Being 39 Years Old, Daant Deni Chahiye. 🙏#ThankYouNehraJi
— Sir Jadeja (@SirJadeja) November 1, 2017
Oldest to appear for India in T20Is
— Mohandas Menon (@mohanstatsman) November 1, 2017
38 years 232 days - Rahul Dravid in Aug 2011
38 years 186 days - Ashish Nehra in Nov 2017#IndvNZ
Many congratulations to Ashish Nehra on a wonderful career. With his grit&will power he is an inspiration for all cricketers.Happy 2nd inngs
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) November 1, 2017
(आशीष नेहरा को शानदार करियर के लिए ढेरो शुभकामनाएं, अपने जज्बे और जोश के लिए वो सभी क्रिकेटरों के लिए प्रेरणादायी हैं, दूसरी पारी के लिए बधाई)
What a way to finish your international career, with a win on your home ground! Farewell and thanks for the memories Ashish Nehra! pic.twitter.com/Dx67FJOpwY
— ICC (@ICC) November 1, 2017
Virat Kohli Was 11 Year Old Kid When Ashish Nehra Made Debut. Tonight Nehra Ji Will Retire Under His Captaincy. 🙏#ThankYouNehraJi #INDvNZ pic.twitter.com/nsyT9APlWl
— Sir Jadeja (@SirJadeja) November 1, 2017
Ashish Nehra (1999-2017): journey
— Best Tweets (@waste_tweets) November 1, 2017
Years 18
Captains 8
Surgeries 12
Matches 164
Balls 9768
Runs 7582
Wickets 235#NehraJi pic.twitter.com/7nJsrgS5My
#Ashishnehra bids farewell to his cricketing career. Wishing him all the best for his final match today & life beyond. #ThankYouNehraJi
— Rahul Dravid 🔵 (@Im_Dravid) November 1, 2017
(आशीष नेहरा अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को अलविदा कह रहे हैं, उन्हें अपने अंतिम मैच और आगे की जिंदगी के लिए शुभकामनाएं)
What a wonderful victory #TeamIndia! @BCCI Very well done👏 A great send off to #Nehraji pic.twitter.com/cO5qONesHO
— Suresh Raina (@ImRaina) November 1, 2017
(बहुत ही शानदार जीत टीम इंडिया, नेहरा जी को शानदार विदाई मिली)
I'll never forget ur spell against England in the 2003 WC. U've really served the country well, #Nehraji. Wish u a successful life✌️🇮🇳👌👍💥✨ pic.twitter.com/rW1NVODOlV
— Suresh Raina (@ImRaina) November 1, 2017
(मैं कभी 2003 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ आपका शानदार प्रदर्शन नहीं भूल पाउंगा, आपने देश के लिए अच्छे से सेवा की, आपको सफल जिंदगी की शुभकामनाएं)
All the best #NehraJi for the future! Thank you for your love for the game and your contribution to #TeamIndia. #Champ
— Dia Mirza (@deespeak) November 1, 2017