{"_id":"64a40f09cad6bdd75b013847","slug":"ashes-england-got-a-big-blow-before-third-vice-captain-ollie-pope-out-of-the-series-eng-vs-aus-3rd-test-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ashes: इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट से पहले लगा बड़ा झटका, उपकप्तान ही हुए सीरीज से बाहर; जानें क्या है कारण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ashes: इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट से पहले लगा बड़ा झटका, उपकप्तान ही हुए सीरीज से बाहर; जानें क्या है कारण
Tue, 04 Jul 2023 05:52 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 04 Jul 2023 05:52 PM IST
सार
इंग्लैंड को एजबेस्टन के बाद लॉर्ड्स टेस्ट में भी हार का सामना करना पड़ा था। उसे अगर सीरीज में वापसी करनी है तो हेडिंग्ले टेस्ट को जीतना होगा। अगर उस मुकाबले में टीम हारती है या ड्रॉ होता है तो ऑस्ट्रेलिया के पास ही एशेज रहेगा।
विज्ञापन
ओली पोप
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही इंग्लैंड की टीम को मंगलवार (चार जुलाई) को एक बड़ा झटका लगा। उसके उपकप्तान ओली पोप पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। ओली पोप का दाहिना कंधा लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान खिसक गया था। अब आने वाले दिनों में उनकी सर्जरी होगी। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच छह जुलाई से हेडिंग्ले में खेला जाएगा।
25 वर्षीय ओली पोप को पिछले हफ्ते दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान अजीब तरीके से उतरने पर कंधे में चोट लग गई थी। इसके बाद तीसरे दिन दूसरी पारी के दौरान उनकी चोट बढ़ गई। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पोप की चोट को लेकर बयान जारी किया है। उसने कहा, ''इंग्लैंड और सरे के बल्लेबाज ओली पोप को पिछले सप्ताह लॉर्ड्स में दूसरे एशेज टेस्ट के दौरान अपने दाहिने कंधे की हड्डी खिसकने के कारण एशेज सीरीज के बाकी मैचों से बाहर कर दिया गया है।''
रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के नाम का नहीं हुआ एलान
ईसीबी ने आगे कहा, ''सोमवार को लंदन में स्कैन से चोट की पूरी गंभीरता का पता चला। वह इस सीजन में आगे नहीं खेल पाएंगे। उन्हें सर्जरी की आवश्यकता है।'' इंग्लैंड ने अभी तक किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के नाम का एलान नहीं किया है। ओली पोप का फॉर्म इस सीजन में अच्छा नहीं रहा। वह टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर पाए। पोप ने एजबेस्टन टेस्ट में 31 और 14 रन बनाए। वहीं, लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में 42 और तीन रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
इंग्लैंड को करना होगा चमत्कारिक प्रदर्शन
इंग्लैंड को एजबेस्टन के बाद लॉर्ड्स टेस्ट में भी हार का सामना करना पड़ा था। उसे अगर सीरीज में वापसी करनी है तो हेडिंग्ले टेस्ट को जीतना होगा। अगर उस मुकाबले में टीम हारती है या ड्रॉ होता है तो ऑस्ट्रेलिया के पास ही एशेज रहेगा। उसने पिछली बार एशेज सीरीज को अपने नाम किया था। ऐसे में इंग्लैंड को एशेज वापस हासिल करने के लिए चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा। उसे तीनों टेस्ट में जीत हासिल करनी होगी। कप्तान बेन स्टोक्स ने ही पहले ही कह दिया है कि उनकी टीम तीनों टेस्ट को जीत सकती है।