फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashes 2021 Scott Boland added in Australian squad for melbourne test can replace starc or hazelwood

Ashes 2021-22: मेलबर्न टेस्ट के लिए स्कॉट बोलैंड ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल, यह स्टार गेंदबाज हो सकता है बाहर

Tue, 21 Dec 2021 12:49 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 21 Dec 2021 12:49 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट के लिए स्कॉट बोलैंड को टीम में शामिल किया है। उन्हें मिशेल स्टार्क या जोश हेजलवुड की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। 
 

विज्ञापन
Ashes 2021 Scott Boland added in Australian squad for melbourne test can replace starc or hazelwood
स्कॉट बोलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट के लिए स्कॉट बोलैंड को ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल किया गया है। बोलैंड तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल सकते हैं। उन्हें मिशेल स्टार्क या जोश हेजलवुड की जगह मौका दिया जा सकता है। इससे पहले एशेज सीरीज के आखिरी तीन मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का एलान किया गया था और शुरुआती दो मैच खेलने वाली टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया था। 
विज्ञापन


बोलैंड एडिलेड में टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने बयान में बताया कि दूसरे टेस्ट में जीत के बाद मेडिकल टीम ने तेज गेंदबाजों की फिटनेस जांची और स्कॉट बोलैंड को टीम में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


घरेलू टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन
बोलैंड ने 2018-19 मार्स शेफील्ड शील्ड में प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम किया था। इस साल वो शानदार लय में रहे हैं और विक्टोरिया के लिए दो मैच में 15 विकेट लिए थे। इस दौरान उनका औसत 10 का था। ब्रिसबेन में इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ मैच में भी उन्हें खेलने का मौका मिला था और इसके बाद वो ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ जुड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हेजलवुड या स्टार्क हो सकते हैं बाहर
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड या मिशेल स्टार्क टीम से बाहर रह सकते हैं। हेडलवुड सीरीज का दूसरा मैच शुरू होने से पहले चोटिल हो गए थे और उनके फिट रहने में भी संशय है। अगर हेजलवुड मैच के लिए पूरी तरह से फिट नहीं होते हैं तो बोलैंड को उनकी जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। वहीं हेजलवुड के फिट रहने पर स्टार्क को आराम दिया जा सकता है। स्टार्क सीरीज के दोनों मैच खेल चुके हैं और पांच मैचों की सीरीज में तेज गेंदबाजों को आराम मिलना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed