{"_id":"5d627dff8ebc3e0147577d36","slug":"ashes-2019-nathan-lyon-surpasses-dennis-lillee-in-elite-list-for-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"लियोन ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले बने तीसरे गेंदबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लियोन ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले बने तीसरे गेंदबाज
Sun, 25 Aug 2019 05:55 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 25 Aug 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
नाथन लियोन
लीड्स टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को आउट कर ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने ना केवल मेजबान टीम की जीत की आखिरी उम्मीद को तोड़ा बल्कि ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट इतिहास में बड़ा कीर्तिमान रच दिया।
विज्ञापन
दिन के पहले सेशन के अपने पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर लियोन ने रूट को स्लिप में डेविड वार्नर के हाथों शानदार कैच कराकर पवेलियन की राह दिखा दी। जो रूट लियोन का 356वां टेस्ट शिकार बने। इसी के साथ लियोन ने पूर्व दिग्गज डेनिस लिली के 355 विकेटों के रिकॉर्ड से आगे निकल गए।
विज्ञापन
लियोन ने 89 टेस्ट मैचों में कुल 356 विकेट चटकाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में लियोन अब केवल दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न (708) और महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा (563) से पीछे हैं।
विज्ञापन