{"_id":"5c3e1210bdec2273923c0cb0","slug":"arunachal-womens-team-all-out-for-14-in-u-23-match-against-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"महज 14 रन पर ढेर हुई पूरी टीम, सात बल्लेबाज बिना खाता खोले लौटे पवेलियन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महज 14 रन पर ढेर हुई पूरी टीम, सात बल्लेबाज बिना खाता खोले लौटे पवेलियन
Wed, 16 Jan 2019 08:27 AM IST
Priyesh Mishra
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 16 Jan 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
cricket ball
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई महिला अंडर-23 टी-20 टूर्नामेंट में मंगलवार को अरूणाचल प्रदेश की टीम हिमाचल प्रदेश के खिलाफ महज 14 रन पर सिमट गई। इस मैच को हिमाचल की टीम ने इस मैच को 1.2 ओवर में 10 विकेट से अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
टॉस जीत कर बल्लेबाजी के लिए उतरी अरुणाचल प्रदेश के धड़ाधड़ विकेट गिरते चले गए। बता दें कि टीम के सात बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। अरुणाचल प्रदेश की तरफ से नबम यपु ने 12 गेंदों में सबसे अधिक 8 रन बनाए। वहीं, सलामी बल्लेबाज इति यादव ने 22 गेंदें खेली, लेकिन महज 2 रन ही बना पाए।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की तरफ से प्राची चौहान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक रन देकर सबसे अधिक चार विकेट झटके। मालूम हो कि रविवार को चीन की महिला टीम भी यूएई के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में 14 रन पर आउट हुई थी।
विज्ञापन