{"_id":"5bfc2103bdec224179148570","slug":"armaan-jaffer-included-in-mumbai-squad-against-gujarat-in-ranji-trophy-2018-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहरा शतक जड़ने वाले युवा बल्लेबाज अरमान मुंबई रणजी टीम में शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तिहरा शतक जड़ने वाले युवा बल्लेबाज अरमान मुंबई रणजी टीम में शामिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
Armaan Jaffer
तिहरा शतक जड़ने वाले युवा बल्लेबाज अरमान जाफर को सोमवार को मुंबई की रणजी टीम में शामिल किया गया। अरमान रणजी ट्रॉफी 2018-19 के चौथे राउंड में मुंबई की तरफ से गुजरात के खिलाफ खेलेंगे। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 28 नवंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि 20 वर्षीय अरमान जाफर मुंबई अंडर-23 क्रिकेट टीम की तरफ से सौराष्ट्र के खिलाफ तिहरा शतक जड़ा था। उन्होंने 367 गेंदों में 26 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 300 रन बनाए थे। इससे पहले अरमान साल 2016 में मुंबई की तरफ से तीन प्रथम श्रेणी मैच खेले थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अरमान पूर्व भारतीय बल्लेबाज और विदर्भ की तरफ से रणजी खेलने वाले वसीम जाफर के भतीजे हैं। मुंबई टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है। बता दें कि मुंबई ने इस रणजी सीजन में अब तक दो मैच खेले हैं, दोनों ही मैच ड्रॉ रहे हैं। मुंबई ग्रुप ए और बी की अंकतालिका में चार अंकों के साथ 12वें नंबर पर है।
विज्ञापन
मुंबई रणजी स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), धवल कुलकर्णी, सिद्धेश लाड, जय गोकुल बिष्ट, सूर्यकुमार यादव, आदित्य तरे, एकनाथ केरकर, शिवम दुबे, आकाश पार्कर, करश कोठारी, शम्स मुलानी, अखिल हेरवाडेकर, तुषार देशपांडे, रॉयस्टन डायस, अशय सरदेसाई, अरमान जाफर।