फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Anushka Sharma reacted love in instagram story after virat Kohli 76th International Century

Virat Kohli Century: भारत के लिए 76वें शतक के साथ कोहली ने बनाए कई रिकॉर्ड, पत्नी अनुष्का ने भी लुटाया प्यार

Sat, 22 Jul 2023 11:14 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 22 Jul 2023 11:14 AM IST
सार

अनुष्का शतक के बाद जश्न मनाते हुए विराट कोहली की फोटो शेयर की। इस फोटो के साथ ही उन्होंने दिल वाला इमोजी लगाया। विराट कोहली ने अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में 76वां शतक लगाया।
 

विज्ञापन
Anushka Sharma reacted love in instagram story after virat Kohli 76th International Century
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भारत के लिए अपने 500वें मैच में 121 रन की शानदार पारी खेली और इस मैच को अपने लिए यागदार बनाया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह उनका 76वां शतक था। पिछले टेस्ट में शतक से चूकने वाले कोहली ने इस मैच में 206 गेंद में 121 रन बनाए और अपने टेस्ट करियर में सिर्फ तीसरी बार रन आउट होकर पवेलियन लौटे। 
विज्ञापन


टेस्ट क्रिकेट में 29वां शतक लगाने के बाद विराट कोहली ने शानदार अंदाज में जश्न मनाया, लेकिन इस बार उनके स्वभाव में वह आक्रामकता नहीं थी, जो आमतौर पर शतक के बाद कोहली के चेहरे पर होती है। विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी उनकी इस शतकीय पारी के बाद जश्न की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की और दिल वाला इमोजी लगाया। अनुष्का की स्टोरी विराट के फैंस को बेहद पसंद आई। 
विज्ञापन


Image

विदेशी जमीन पर पांच साल बाद टेस्ट शतक लगाने के बाद कोहली ने राहत की सांस ली। इस शतकीय पारी के साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। वह अपने 500वें टेस्ट में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। विराट से पहले नौ खिलाड़ियों ने 500 मैच खेले हैं, लेकिन कोई भी अपने 500वें मैच में अर्धशतक तक नहीं लगा पाया था। हालांकि, इन सभी नौ खिलाड़ियों का 500वां मैच वनडे या टी20 फॉर्मेट में था। विराट पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपना 500वां मैच टेस्ट फॉर्मेट में खेला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने 500वें मैच में 76वां शतक लगाने के साथ ही विराट ने सचिन को भी पीछे छोड़ दिया। 500 मैच खेलने के बाद शतक लगाने के मामले में विराट 76 शतक के साथ सबसे आगे हैं। सचिन ने 500 मैच खेलने के बाद 75 शतक लगाए थे। वहीं, रिकी पोंटिंग ने 68 और जैक्स कैलिस ने 60 शतक लगाए थे। कुमार संगकारा और राहुल द्रविड़ अपने 500वें मैच तक 47 शतक ही लगा पाए थे।


भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने के मामले में विराट कोहली चौथे नंबर पर हैं। वह सचिन तेंदुलकर (51 शतक), राहुल द्रविड़ (36 शतक) और सुनील गावस्कर (34 शतक) से पीछे हैं। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इसी सत्र में विराट कोहली सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ सकते हैं। गावस्कर को पीछे करने के लिए उन्हें पांच शतक लगाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed