फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   anurag thakur would be in trouble when loda commitee in frame

लोढ़ा कमेटी की सिफारशें लागू हुई तो जाएगी ठाकुर की कुर्सी!

Mon, 23 May 2016 10:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली Updated Mon, 23 May 2016 10:30 AM IST
विज्ञापन
anurag thakur would be in trouble when loda commitee in frame
- फोटो : PTI

महज 25 साल की उम्र में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष बनना, साल 2011 में बीसीसीआई का संयुक्त सचिव बनना, चार साल बाद बोर्ड का सचिव पद और साल बाद ही बीसीसीआई अध्यक्ष की गद्दी पर आसीन होना। 16 सालों के अंदर क्रिकेट प्रशासन में अनुराग ठाकुर के अलावा उतनी ऊंचाईयां अन्य किसी को हासिल नहीं हुई हैं।

विज्ञापन


लेकिन एक सच्चाई यह भी है कि अब ठाकुर के लिए बीसीसीआई में आने वाला समय उतना आसान नहीं है। इसका एकमात्र कारण है जस्टिस आरएम लोढ़ा की सिफारशें।

सुप्रीम कोर्ट ने अगर इन सिफारशों को लागू करने का फरमान सुना दिया तो ठाकुर मुश्किलों में घिर जाएंगे। उनका अध्यक्ष पद पर बने रहना मुश्किल हो जाएगा। यही नहीं वह तीन सालों तक बोर्ड के अध्यक्ष पद का चुनाव तक नहीं लड़ पाएंगे। यहां तक उन्हें एचपीसीए अध्यक्ष पद भी छोड़ना होगा। हालांकि ठाकुर ने रविवार को मुंबई में कहा है कि नई चुनौतियां नए अवसरों को भी खोलती हैं, लेकिन यह देखने वाली बात होगी कि लोढ़ा कमेटी की सिफारशें लागू होने पर ठाकुर अपने लिए बचाव का कौन सा रास्ता निकालते हैं।
विज्ञापन


लोढ़ा कमेटी की सिफारशों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला 29 जून को कोर्ट की गर्मियों की छुट्टियों के बाद आना है। जिस तरह से कोर्ट ने इस मामले पर अपनी राय व्यक्त की है उससे यही लगता है कि बोर्ड के लिए बचाव के रास्ते कम हैं। सिफारशों में कहा गया है कि एक पद से दूसरे पद का चुनाव लड़ने के लिए तीन साल के कूलिंग पीरियड की जरूरत पड़ेगी। ठाकुर ने ऐसा नहीं किया है। उन्हें अगले वर्ष तक इस अध्यक्ष पद रहना है। सिफारशें लागू होने पर उनके लिए अपने इस कार्यकाल को आगे खीचना मुश्किल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed