{"_id":"5b5fd3de4f1c1b50748b8183","slug":"anuj-rawat-half-century-help-to-india-under-19-defeat-sri-lanka-in-youth-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ वन-डे: अंडर-19 टीम इंडिया ने श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा, अनुज रावत ने जड़ी हाफ सेंचुरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
यूथ वन-डे: अंडर-19 टीम इंडिया ने श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा, अनुज रावत ने जड़ी हाफ सेंचुरी
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 31 Jul 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
anuj rawat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुज रावत (50) के अर्धशतक पारी की बदौलत भारत की अंडर-19 टीम ने सोमवार को पी. सारा. ओवल मैदान पर खेले गए पहले यूथ वन-डे मैच में श्रीलंका को छह विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को इंडिया अंडर-19 ने सिर्फ 38।4 ओवरों में 143 के स्कोर पर ही सिमटा दिया। अनुज रावत की अर्धशतक के दम पर भारत ने इस आसान लक्ष्य को 37.1 ओवरों में चार विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।
विज्ञापन
इस मैच के हीरो अनुज ने 45 गेंदों में पांच चौकों की मदद से हाफ सेंचुरी लगाई। अनुज ने सूझ-बूझ भरी पारी खेली और टीम को संकट में नहीं जाने दिया। इससे पहले टीम ने मात्र 54 के स्कोर पर ही अपने दो विकेट गंवा दिए थे। 25 के कुल स्कोर पर पवन शाह (12) पवेलियन लौट लिए तो वहीं दूसरा विकेट यशस्वी जयसवाल (15) के रूप में गिरा।
विज्ञापन
इसके बाद क्रीज पर अनुज को टीम के कप्तान आर्यन जयाल (20) का साथ मिला और दोनों ने मिलकर स्कोर बोर्ड पर 93 रन लगा दिए। कप्तान के आउट होने के बाद भी अनुज क्रीज पर खड़े रहे और अर्धशतक पूरा कर पवेलियन लौटे। इसके बाद समीर चौधरी (नाबाद 31) और अथर्व ताएदे ने नाबाद 9 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
इससे पहले, भारतीय गेंदबाजों के आगे मेजबान टीम के बल्लेबाज विकेट पर खड़े नहीं रहे सके। उनके लिए सिर्फ पांच बल्लेबाज की दहाई का आंकड़ा छू सके जिसमें सबसे ज्यादा 38 रन निपुन मलिंगा ने बनाए जबकि कप्तान निपुन धनंजय ने 33 रनों की पारी खेली।
सलामी बल्लेबाज नवोद परानाविथाना ने 15 रन, डीएन वेलेगे ने 13 रन और नवीन निर्मल फर्नाडो ने 10 रन बनाए। भारत के लिए अजय देव ने तीन विकेट लिए। मोहित जांगड़ा, यतिन मांगवानी और आयुष बदोनी को दो-दो सफलताएं हासिल कीं। सिद्धार्थ देसाई ने एक विकेट लिया।