{"_id":"b5c07b24-bee7-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"another-shame-for-royals-bookie-arrested-is-former-rajasthan-player","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर शर्मसार रॉयल्स, एक बुकी भी निकला पूर्व IPL खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फिर शर्मसार रॉयल्स, एक बुकी भी निकला पूर्व IPL खिलाड़ी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 17 May 2013 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में आईपीएल 6 में मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम मैदान से इतर स्पॉट फिक्सिंग को लेकर लगातार बदनामी झेल रही है।
विज्ञापन
स्पॉट फिक्सिंग में राजस्थान के खिलाड़ी श्रीसंत समेत 3 क्रिकेटरों को पकड़ा जा चुका है। इनके अलावा 11 अन्य बुकीज भी पकड़े गए हैं और इन बुकीज में एक बुकी तो फर्स्ट क्लास क्रिकेटर भी रह चुका है।
विज्ञापन
अमित कुमार के नाम से पकड़े गए इस बुकी का वास्तविक नाम अमित सिंह है और वह भी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुका है। इतना ही नहीं दाएं हाथ के इस मध्यम गति के गेंदबाज ने रणजी क्रिकेट में भी काफी मैच खेले हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार अमित ही वही शख्स है जिसने अपने टीम के कई साथियों को स्पॉट फिक्सिंग के लिए उकासाया। वह खिलाड़ियों और बुकी जिसका नाम चंद्रेश्ा है के बीच सूत्रधार का काम करता था।
अमित को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे बृहस्पतिवार को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों के साथ उसे भी 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है।
कर्नाटक के बिदर जिले में जन्मे अमित ने रणजी ट्राफी में गुजरात का प्रतिनिधित्व किया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 20 मैच खेलने का अनुभव रखने वाले अमित ने 52 विकेट लिए हैं जबकि बल्ले से कुल 214 रन बनाए।
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों में एक अमित की पहचान उस समय उजागर हुई जब उसके नाम के साथ पता दर्ज किया गया। एफआईआर में अमित का निवास स्थल अहमदाबाद गुजरात दर्ज था और यहीं से उसके बारे में ज्यादा जानकारी मिल सकी।
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के दूसरे संस्करण में उसके साथ करार किया था। यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में खेला गया। अमित की जब आईपीएल में एंट्री हुई तो उसने महज 15 फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला था। अमित ने अपनी गेंदबाजी से तत्कालीन कप्तान व कोच शेन वार्ने को खासा प्रभावित भी किया था। उन्होंने अपने 5 मैचों में 9 विकेट झटके थे।
हालांकि टूर्नामेंट के दौरान दो बार उनकी गेंदबाजी एक्शन पर सवाल भी उठाए गए थे। आईपीएल के एक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के खिलाफ 19 रन देकर 4 विकेट लेने के कारण अमित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
अमित आईपीएल के 2 सत्रों (2011 व 2012) में राजस्थान टीम के सदस्य रहे थे। 4 साल तक राजस्थान की ओर से जुड़े रहे अमित ने 23 मैचों से 28 विकेट झटके। हालांकि 2012 के अंत में राजस्थान टीम ने उसे रीलिज कर दिया।
16 मई को आईपीएल 6 के स्पॉट फिक्सिंग में संलिप्त 3 क्रिकेटरों समेत 13 बुकियों की गिरफ्तारी के बाद अमित का नाम फिर से सुर्खियों में आया।
बीसीसीआई ने अमित को भी जांच पूरी होने तक निलंबित कर रखा है। अमित ने पिछले साल नवंबर में रणजी में गुजरात के लिए सौराष्ट्र के खिलाफ अंतिम फर्स्ट क्लास मैच खेला था।