फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   another ipl team's involvement in spot fixing possible

'SPOT FIXING में एक अन्य IPL टीम पर भी नजर'

Thu, 30 May 2013 10:02 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Thu, 30 May 2013 10:02 PM IST
विज्ञापन
another ipl team's involvement in spot fixing possible

आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग का खुलासा करने वाली दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस लुभावनी टूर्नामेंट में राजस्थान रॉयल्स के अलावा एक और आईपीएल टीम भी शामिल हो सकती है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के कमिश्नर नीरज कुमार ने कहा, 'इस बात की पूरी संभावना है कि राजस्थान रॉयल्स के अलावा एक और आईपीएल टीम इस मामले में संलिप्त है लेकिन अब तक इस संबंध में कोई सफलता नहीं मिली है।' जब उनसे पूछा गया कि क्या आईपीएल में कई टीमें स्पॉट फिक्सिंग में शामिल हैं, इस पर उन्होंने कहा कि अन्य आईपीएल टीमों के भी शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस को उम्मीद थी कि उसे एक और टीम के बारे में सफलता मिलने की उम्मीद थी लेकिन अभी कामयाबी नहीं मिली है। हम पहले व्यापक केस की जटिलता को देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक निजी टीवी चैनल से बातचीत करते हुए नीरज कुमार ने कहा कि हमारे पास अन्य खिलाड़ियों की संलिप्तता के बारे में काफी सूचनाएं हैं लेकिन सूचनाएं होने का मतलब प्रमाण होना नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं तब तक किसी भी स्तर पर किसी भी खिलाड़ी का नाम लेना पसंद नहीं करता जब तक इस मामले में ठोस जानकारी नहीं मिल जाती।

श्रीसंथ से संबंधित सबूतों और उनके खरीदे महंगे जींस और लैपटॉप के अलावा बुकीज से हासिल पैसों के बारे में पूछने पर नीरज कुमार ने कहा कि हम आपको इसकी जानकारी (सबूत) नहीं देंगे लेकिन कोर्ट को देंगे।

नीरज कुमार का कहना है कि हम दूसरी टीम और तीन अन्य खिलाड़ियों की भूमिका की जांच कर रहे हैं। बहरहाल मैं उनके नामों का खुलासा नहीं कर सकता क्योंकि हम साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया में हैं।

यह पूछने पर कि सट्टेबाजी में कितना धन लगा होगा तो उन्होंने कहा कि स्पष्ट आंकड़ा बताना संभव नहीं है लेकिन यह सैकड़ों करोड़ रुपये में हो सकता है। उन्होंने कहा कि देखिए हम जांच कर रहे हैं और इसमें शामिल सट्टेबाजों एवं लोगों की लंबी लाइन है। यह निर्धारित करना काफी कठिन है।

स्पॉट फिक्सिंग में संलिप्तता की बात राजस्थान रॉयल्स के पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत द्वारा स्वीकार करने के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। लेकिन हमारे समक्ष उसकी स्वीकारोक्ति का कोई महत्व नहीं है क्योंकि वह कोर्ट में स्वीकार करने लायक सबूत नहीं है।

'आईपीएल से भारत को मिली बदनामी'
श्रीलंका के वर्ल्ड कप विजेता क्रिकेट टीम के कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने कहा कि आईपीएल से भारतीय क्रिकेट को बदनामी के अलावा कुछ भी नहीं मिला।

पूर्व श्रीलंकाई कप्तान ने कहा कि आईपीएल के आने से क्रिकेटर लालची बन गए हैं। उन्होंने कहा, ‘आईपीएल में इस समय जो स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी का मामला गरमाया हुआ है उससे मैं हैरान नहीं हूं। ऐसा शुरुआत से ही होता आ रहा है। इसके हरेक सत्र में सट्टेबाजी, फिक्सिंग, शराब, ड्रग्स जैसे मामले मुद्दे बनते रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि आईपीएल से भारतीय क्रिकेट को कुछ हासिल हुआ। वर्ल्ड क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट की ऐसी बदनामी कभी नहीं हुई थी।’


रणतुंगा ने साथ ही कहा कि उन्हें यह देखकर काफी दुख हो रहा है कि कुछ पूर्व महान खिलाड़ी भी इसका समर्थन कर रहे हैं क्योंकि उन्हें इससे आर्थिक फायदा मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed