{"_id":"694e69c3ca9ad5ea6700062f","slug":"anil-kumble-says-venkatesh-iyer-may-not-be-in-rcb-playing-eleven-at-start-of-ipl-2026-2025-12-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: वेंकटेश अय्यर के लिए आरसीबी के प्लेइंग-11 में जगह बनाना नहीं होगा आसान? अनिल कुंबले ने रखी राय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: वेंकटेश अय्यर के लिए आरसीबी के प्लेइंग-11 में जगह बनाना नहीं होगा आसान? अनिल कुंबले ने रखी राय
Fri, 26 Dec 2025 04:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 26 Dec 2025 04:26 PM IST
सार
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले का कहना है कि वेंकटेश अय्यर को आईपीएल 2026 के शुरुआत में आरसीबी की एकादश में जगह बनाने में मुश्किल हो सकती है।
विज्ञापन
वेंकटेश अय्यर
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
भारत के विस्फोटक बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर को आईपीएल 2026 के लिए हुई मिनी नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने खरीदा था। वेंकटेश इस सीजन तक कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का हिस्सा थे, लेकिन अब वह गत चैंपियन आरसीबी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। आरसीबी ने वेंकटेश को नीलामी में सात करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले का मानना है कि शुरुआत में वेंकटेश के लिए आरसीबी के प्लेइंग-11 में जगह बना पाना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
कुंबले ने कहा, वेंकटेश अय्यर के लिए शुरुआती एकादश में जगह बनाना मुश्किल होगा। आप जीतने वाली टीम में संदेह पैदा नहीं करना चाहते। इसी सोच के चलते फ्रेंचाइजी ने रवि बिश्नोई पर बोली नहीं लगाई ताकि सुयश शर्मा को किसी अनुभवी भारतीय स्पिनर से खतरा महसूस न हो। आरसीबी को लगा था कि अय्यर को कोई और फ्रेंचाइजी अधिक बोली लगाकर खरीद लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ, इसलिए वे वेंकटेश अय्यर को पाकर खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांगड़ बोले- आरसीबी के पास विकल्प मौजूद
कुंबले की कप्तानी में आरसीबी 2009 सत्र का उपविजेता बना था। वह 2011 में इस टीम के मुख्य कोच बने थे। इस अनुभवी खिलाड़ी ने कहा कि फ्रेंचाइजी ने आईपीएल विजेता टीम के मूल खिलाड़ियों को बरकरार रखकर अच्छा काम किया है। भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय बांगड़ ने भी कहा कि इस बात पर सवाल उठ सकता है कि अय्यर को शुरुआती एकादश में जगह मिलेगी या नहीं लेकिन टीम के पास एक शानदार विकल्प है।
कुंबले की कप्तानी में आरसीबी 2009 सत्र का उपविजेता बना था। वह 2011 में इस टीम के मुख्य कोच बने थे। इस अनुभवी खिलाड़ी ने कहा कि फ्रेंचाइजी ने आईपीएल विजेता टीम के मूल खिलाड़ियों को बरकरार रखकर अच्छा काम किया है। भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय बांगड़ ने भी कहा कि इस बात पर सवाल उठ सकता है कि अय्यर को शुरुआती एकादश में जगह मिलेगी या नहीं लेकिन टीम के पास एक शानदार विकल्प है।
उन्होंने कहा, वेंकटेश अय्यर पर पिछले सत्र से ही सबकी नजरें टिकी हुई थीं। वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उनका आत्मविश्वास साफ दिखता है। बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक और आरसीबी के लिए प्रतिभाओं की खोज करने वाले मालोलन रंगराजन के पास अय्यर के रूप में एक अच्छा विकल्प है। शुरुआती मैचों में उन्हें एकादश में जगह मिलने पर थोड़ा संदेह है क्योंकि यह एक स्थिर टीम है। उन्हें बाएं हाथ के बल्लेबाज चाहिए था और वह मिल गया। वे वेंकटेश का इस्तेमाल उस तरह से कर सकते हैं जैसा उन्होंने पिछले सत्र में क्रुणाल पांड्या के साथ किया था। क्रुणाल के शानदार खेल के कारण टीम को शीर्ष स्पिनर की कमी महसूस नहीं हुई। सुयश शर्मा का सत्र भी अच्छा रहा था।