जल्द खत्म हो जाएगा लार-थूक पर लगा बैन, हालात सामान्य होते ही लौट आएंगे पुराने नियम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ICC क्रिकेट समिति के अध्यक्ष अनिल कुंबले ने कहा है कि गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध अंतरिम कदम है। कोविड-19 महामारी से जुड़ी स्थिति नियंत्रित होने पर चीजें दोबारा सामान्य हो जाएंगी। संक्रमण के खतरे को न्यूनतम करने के लिए कुंबले की अगुआई वाली समिति ने लार के इस्तेमाल को प्रतिबंधित करने की सिफारिश की है।
आईसीसी ने शुक्रवार को क्रिकेट दोबारा शुरू करने के अपने दिशानिर्देशों में भी इसे प्रतिबंधित करने का सुझाव दिया। कुंबले ने स्टार स्पोर्ट्स के शो 'क्रिकेट कनेक्टेड' से कहा, 'यह सिर्फ अंतरिम उपाय है और उम्मीद करते हैं कि कुछ महीनों या एक साल में चीजें नियंत्रित होंगी और मुझे लगता है कि चीजें पहले की तरह सामान्य होंगी।'
Where do YOU stand on the issue of ICC banning the use of saliva in 🏏?
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 24, 2020
Share your thoughts in the replies & find out how @anilkumble1074 & our other experts feel about the ruling on tonight's #CricketConnected. pic.twitter.com/PszZyaUxel
लार पर बैन को लेकर गेंदबाजों ने मिश्रित प्रतिक्रिया दी है, जिनका कहना है कि इससे निश्चिततौर पर स्विंग हासिल करने पर असर पड़ेगा, लेकिन अधिकांश ने इससे इस्तेमाल से होने वाले संभावित स्वास्थ्य जोखिम को स्वीकार किया है। इस तरह की भी चर्चा है कि आईसीसी को गेंद को चमकाने के लिए 'वैक्स' जैसे तत्वों के इस्तेमाल की स्वीकृति देनी चाहिए या नहीं।
कुंबले ने कहा कि बाहरी पदार्थों के इस्तेमाल को लेकर चर्चा हुई थी। कुंबले ने इस कयास पर कहा, 'अगर आप खेल के इतिहास को देखो, मेरे कहने का मतलब है कि हम काफी आलोचनात्मक रहे हैं और बाहरी पदार्थों को खेल में आने से रोकने पर हमारा काफी ध्यान रहा है।'
उन्होंने कहा, 'अगर आप इसे वैध करने जा रहे हैं, अगर आप अब ऐसा कुछ करने जा रहे हैं, जिसका कुछ वर्षों पहले गहरा असर रहा है।' कुंबले ने 2018 के गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण का हवाला दिया, जिसके कारण ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बेनक्रॉफ्ट पर प्रतिबंध लगे।
उन्होंने कहा, 'साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के दौरान जो हुआ उस पर आईसीसी ने फैसला किया लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इससे भी कड़ा रुख अपनाया इसलिए हमने इस पर भी विचार किया।'