{"_id":"b6389cec-93a6-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"anil-kumble-can-influence-bcci-on-drs-feels-icc","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई को मनाने के लिए कुंबले के भरोसे आईसीसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीसीसीआई को मनाने के लिए कुंबले के भरोसे आईसीसी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 23 Mar 2013 04:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष डेव रिचर्डसन ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के जल्द डीआरएस अपनाने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने कहा कि आईसीसी क्रिकेट कमेटी के चेयरमैन और पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले भारतीय बोर्ड को प्रभावित कर सकते हैं।
उन्होंने कहा, ‘बीसीसीआई को डीआरएस अपनाने में समय लग सकता है। लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले बीसीसीआई को प्रभावित करने में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं।
विज्ञापन
जब भारत ने पहली बार इस प्रणाली को अपनाया उस समय कुंबले भारतीय टीम के कप्तान थे और यह तकनीक बहुत अच्छी नहीं थी।
खिलाड़ियों को इसका इस्तेमाल करने की आदत नहीं थी और हर बार जब भारत ने रिव्यू मांगा तो वो उनके खिलाफ गया।
यदि कुंबले ने एक बार डीआरएस के फायदे देखने शुरू कर दिए तो संभवत: सचिन और धोनी भी इससे प्रभावित हो जाएंगे। यदि एक बार ये सभी डीआरएस से प्रभावित हो गए तो बोर्ड अधिकारी भी उनका अनुसरण करेंगे।’
विज्ञापन