फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Anil Kumble advised players bats for bio safe zone for training resumption

अनिल कुंबले की कमेटी ने ही लगाया लार पर बैन, अब खुद बता रहे खेल पर संतुलन का तरीका

Wed, 03 Jun 2020 09:32 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 03 Jun 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
Anil Kumble advised players bats for bio safe zone for training resumption
अनिल कुंबले - फोटो : SELF

अपने जमाने के दिग्गज स्पिनर और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की क्रिकेट समिति के चेयरमैन अनिल कुंबले ने लार पर प्रतिबंध के बावजूद गेंद को चमकाने के लिए कृत्रिम पदार्थ के उपयोग की पैनल की असहमति को दोहराया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पिच की स्थिति के अनुरूप टीम संयोजन तैयार करके बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बनाया जा सकता है।

विज्ञापन


समिति ने कोराना वायरस के खतरे से बचने के लिए पिछले महीने गेंद पर लार का उपयोग करने पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी। इसके साथ ही उस पर कृत्रिम पदार्थ के उपयोग की भी अनुमति नहीं दी थी, जबकि इस संबंध में चर्चाएं चल रही थीं।
विज्ञापन


इसके बाद कई पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों ने लार के विकल्प की बात की। इनमें भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं। कुंबले ने फिक्की वेबिनार में कहा, 'क्रिकेट में आपके पास पिच होती है, जिसके हिसाब से आप खेल सकते हैं तथा बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बना सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गेंदबाजों को टेस्ट क्रिकेट में लार के उपयोग की कमी महसूस होगी क्योंकि इससे उन्हें परंपरागत और रिवर्स स्विंग हासिल करने में मदद मिलती है। कुंबले ने कहा, 'आप पिच पर घास छोड़ सकते हो या दो स्पिनरों के साथ खेल सकते हो। टेस्ट मैचों में स्पिनरों को वापस लेकर आओ क्योंकि एकदिवसीय मैच या T-20 में आप गेंद को चमकाने को लेकर चिंतित नहीं होते हो। वह टेस्ट मैच हैं, जिनके बारे में हम बात कर रहे हैं।'

इस पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, 'और टेस्ट मैचों में क्यों न हम ऑस्ट्रेलिया में या इंग्लैंड में दो-दो स्पिनरों के साथ खेलें जैसा कि अमूमन नहीं होता है।' कुंबले ने पहले भी कहा था कि लार पर प्रतिबंध अंतरिम उपाय है और उन्होंने कहा कि कृत्रिम पदार्थ के उपयोग की अनुमति से खेल में रचनात्मकता नहीं रहेगी।

उन्होंने कहा, 'हम गेंद पर कुछ अन्य पदार्थ का उपयोग कर सकते हैं। गेंद पर क्या उपयोग करना है और क्या नहीं इसको लेकर इतने वर्षों तक हमारा रवैया बेहद कड़ा रहा है।' कुंबले ने कहा, 'गेंद पर बाहरी पदार्थ के उपयोग को लेकर हमारा रवैया बेहद सख्त रहा है। हमने इस बात को महसूस किया। हमें रचनात्मकता के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।'

कुंबले ने हालांकि स्वीकार किया कि खिलाड़ियों के लिए लार का उपयोग नहीं करने से सामंजस्य बिठाना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, 'खिलाड़ियों के लिए इससे सामंजस्य बिठाना मुश्किल होगा और इसलिए मेरा मानना है कि यह अभ्यास की बात है, जिसे उन्हें धीरे-धीरे शुरू करना होगा क्योंकि आपको वापसी करते ही मैच नहीं खेलना है।'

कुंबले ने कहा, 'आप ढाई महीने बाद वापसी कर रहे हो और विशेषकर अगर आप गेंदबाज हो तो मैच में उतरने से पहले आपके लिए पर्याप्त गेंदबाजी अभ्यास जरूरी होता है।' उन्होंने कहा कि समिति ने जल्द से जल्द क्रिकेट बहाल करने पर ध्यान देकर सिफारिशें की।

इस पूर्व लेग स्पिनर ने कहा, 'मैं जानता हूं कि गेंद को चमकाने को लेकर बहुत चर्चा चल रही है लेकिन हमारा विचार जल्द से जल्द क्रिकेट शुरू करना था और इसके बाद मुझे विश्वास है कि चीजें सामान्य हो जाएंगी। हां कुछ चुनौतियां होंगी। आपको एक समय में एक मैच पर ध्यान देना होगा।'

उन्होंने कहा, 'हमने आईसीसी के जरिए विभिन्न बोर्ड को दिशानिर्देश दिए हैं क्योंकि प्रत्येक देश की और देश के अंदर अपनी चुनौतियां हैं। भारत के अंदर ही देख लो उदाहरण के लिए महाराष्ट्र की अपनी चुनौतियां हैं और कर्नाटक की भिन्न चुनौतियां हैं।'


इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज के बीच आगामी टेस्ट सीरीज के बारे में कुंबले ने कहा कि दो महीने से अधिक समय तक बाहर रहने वाले खिलाड़ियों के लिए मैच फिटनेस हासिल करना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed