फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Andy Murray posts photo after hip operation from hospital in London

एंडी मर्रे के कूल्हे की सर्जरी हुई, हॉस्पिटल से शेयर की फोटो

Tue, 29 Jan 2019 08:22 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 29 Jan 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
Andy Murray posts photo after hip operation from hospital in London
विम्बलडन खिताब को दो बार जीतने वाले ब्रिटेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी एंडी मर्रे के कूल्हे की दोबारा सर्जरी हुई है।
विज्ञापन


ओलंपिक में दो बार स्वर्ण पदक जीतने वाले इस खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उम्मीद है इस सर्जरी से कूल्हे के दर्द में आराम मिलेगा।


इस सर्जरी में कूल्हे के जोड़ में धातु के प्लेट को लगाया जाता है। इकतीस साल के इस खिलाड़ी के लिए करियर को आगे बढ़ाने का यह अंतिम प्रयास है।

उन्होंने इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई ओपन से बाहर होने के बाद कहा था कि वह विम्बलडन में खेल कर संन्यास लेना चाहते है।

मर्रे ने कहा, ‘लंदन में कल (सोमवार) मेरे कूल्हे की सर्जरी हुई है और अभी थोड़े दर्द में हूं। उम्मीद है कि इससे मेरे कूल्हे को दर्द से छुटकारा मिलेगा।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed