{"_id":"5b6148d84f1c1bf6548b6126","slug":"andre-russell-allround-performance-helps-west-indies-beat-bangladesh-in-first-t20i","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसेल का 'तूफान शो', वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को पहले टी-20 में विशाल अंतर से दी मात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रसेल का 'तूफान शो', वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को पहले टी-20 में विशाल अंतर से दी मात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
आंद्रे रसेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंद्रे रसेल की तूफानी पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने वर्षाबाधित मैच में डकवर्थ लुइस पद्यति के आधार पर पहले टी-20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के कप्तान कार्लोस ब्रैथवेट ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। महमुदुल्लाह (35) और लिटन दास (24) की पारियों के सहारे बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 143 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज ने बारिश के बाद मिले संशोधित लक्ष्य 11 ओवर में 91 को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। कैरीबियाई टीम ने 9.1 ओवर में तीन विकेट खोकर 93 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। आंद्रे रसेल को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
बासेटेरे में पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। उसके दोनों ओपनर्स तमीम इकबाल और सौम्य सरकार बिना खाता खोले डगआउट लौटे। एश्ले नर्स ने दोनों को अपना शिकार बनाया। इसके बाद लिटन दास ने एक छोर संभाला और कप्तान शाकिब अल हसन (19) के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 रन जोड़े। युवा तेज गेंदबाज कीमो पॉल ने शाकिब को विलियम्स के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। अगली ही गेंद पर पॉल ने दास को फ्लेचर के हाथों कैच आउट कराकर बांग्लादेश को चौथा व करारा झटका दिया।
विज्ञापन
फिर महमुदुल्लाह ने पारी को संभाला और मुश्फिकुर रहीम (15), अरीफुल हक (15) के साथ छोटी-छोटी उपयोगी साझेदाररियां की। इसके बाद उन्होंने मेहदी हसन (11) के साथ टीम का स्कोर 100 रन के पार लगाया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 27 गेंदों में तीन चौकों व दो छक्कों की मदद से 35 रन बनाए।
युवा कैरीबियाई तेज गेंदबाज केसरिक विलियम्स ने फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए चार बांग्लादेशी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। उन्होंने मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन और नजमुल इस्लाम (7) को अपना शिकार बनाया। वेस्टइंडीज की तरफ से केसरिक विलियम्स ने चार ओवर में 28 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। एश्ले नर्स और कीमो पॉल ने दो-दो विकेट चटकाए। आंद्रे रसेल को एक सफलता मिली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और मुस्ताफिजुर रहमान ने 10 रन के स्कोर पर उसके दोनों ओपनर्स आंद्रे फ्लेचर (7) व एविन लेविस (2) को डगआउट भेज दिया। इसके बाद आंद्रे रसेल ने 21 गेंदों में तीन चौकों व इतने ही छक्कों की मदद से नाबाद 35 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। बांग्लादेश की तरफ से मुस्ताफिजुर रहमान ने दो जबकि रूबेल हुसैन को एक विकेट मिला।