{"_id":"596a21af4f1c1b091c8b4781","slug":"amla-completes-eight-thousand-test-runs-against-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलिस, स्मिथ और एबी के खास क्लब में शामिल हुए अमला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कैलिस, स्मिथ और एबी के खास क्लब में शामिल हुए अमला
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sat, 15 Jul 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
हाशिम अमला
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 78 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज हाशिम अमला ने अपना नाम स्पेशल क्लब में दर्ज करा लिया। इस क्लब में उनसे पहले अब तक दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस, ग्राह्म स्मिथ और एबी डिविलियर्स ही अपना नाम दर्ज करा सके हैं।
पारी का आठवां रन बनाते ही अमला के नाम टेस्ट क्रिकेट में 8 हजार रन हो गए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दक्षिण अफ्रीका के तीसरे चौथे बल्लेबाज हैं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वालों की सूची में पहले पायदान पर दुनिया के महानत ऑलराउंडर्स में से एक जैक कैलिस हैं। कैलिस के नाम 165 टेस्ट में 13,206 रन दर्ज हैं। वहीं दूसरे पायदान पर पूर्व कप्तान ग्राह्म स्मिथ हैं। स्मिथ के नाम 116 टेस्ट में 9,253 रन हैं। वहीं डिविलियर्स अमला से महज 4 रन आगे हैं। उनके नाम 106 टेस्ट में 8074 रन हैं।
अमला ने 105 मैच की 178 पारियों में 49.20 की औसत से 8070 रन बनाए हैं। इसमें 26 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं। उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 311 रन है। इस टेस्ट सीरीज के दौरान ही अमला डिवलियर्स को पीछे छोड़ दक्षिण अफ्रीका के तीसरे सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज बन जाएंगे।