{"_id":"60363d0d4ba29279be45b85b","slug":"amit-shah-says-ahmedabad-will-emerge-as-country-sports-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, देश की खेल सिटी के रूप में उभरेगा अहमदाबाद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, देश की खेल सिटी के रूप में उभरेगा अहमदाबाद
Wed, 24 Feb 2021 05:26 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 24 Feb 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
-
- फोटो : social media
गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि अहमदाबाद को देश की खेल सिटी के रूप में जाना जाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम के उद्घाटन के बाद शाह ने यह बात कही।
विज्ञापन
मोटेरा स्टेडियम का नाम अब देश के प्रधानमंत्री के नाम पर नरेंद्र मोदी स्टेडियम रखा गया है। गृहमंत्री ने कहा कि यहां सभी खेलों के लिए विश्व स्तरीय सुविधायें तैयार हो रही है। शाह ने कहा, 'इस तरह केी खेल सुविधाएं एक ही शहर में इस समय कहीं नहीं है। अहमदाबाद को मोदीजी ने देश की 'हेरिटेज सिटी' बनाया और अब यह देश की खेल सिटी बनने को तैयार है।
विज्ञापन
अहमदाबाद भारत की खेल सिटी के रूप में जाना जाएगा। शाह ने कहा कि खेल परिसर में ओलंपिक खेलों के लिए स्टेडियम होंगे। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता के कारण ही यह संभव हो सका। गृहमंत्री शाह के मुताबिक नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम के अलावा सरदार वल्लभ भाई पटेल खेल परिसर और नारनपुरा में एक खेल परिसर बन रहा है।
विज्ञापन