अमित मिश्रा की हैट्रिक, 11 ओवर में ही टीम ने जीता एकदिवसीय मैच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्षल पटेल (21 रन पर 5 विकेट, नाबाद 54) और लेग स्पिनर और कप्तान अमित मिश्रा की शानदार हैट्रिक की बदौलत उनकी टीम हरियाणा ने 50-50 ओवर का मुकाबला महज 11 ओवर में ही जीत लिया। यह मैच सिर्फ 33 ओवर ही चला।
अलूर (कर्नाटक) में खेले गए मुकाबले में तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (5 विकेट और नाबाद 54) के ऑलराउंड खेल की बदौलत हरियाणा ने जम्मू-कश्मीर को विजय हजारे ग्रुप-बी मुकाबले में 10 विकेट से हरा दिया।
जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उसकी पूरी टीम 22 ओवर में 75 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। उसकी ओर से बंदीप सिंह ने सबसे अधिक 24 रन बनाए जबकि जे सोफी 20 रन पर नाबाद रहे। जम्मू-कश्मीर के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
हरियाणा की ओर से कप्तान अमित मिश्रा ने 4 रन देकर 3 जबकि जे यादव ने 2 विकेट झटके। हरियाणा ने 76 रनों का आसान लक्ष्य बिना कोई विकेट गंवाए 11 ओवर में हासिल कर लिया। उसकी ओर से ओपनर नितिन सैनी 20 रन पर नाबाद लौटे जबकि हर्षल पटेल ने नाबाद 54 रनों की पारी भी खेल डाली। उन्होंने महज 27 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के लगाए।
धोनी हुए फ्लॉप तो कप्तान गंभीर हुए हिट
विजय हजारे ट्रॉफी में ग्रुप-बी में झारखंड की टीम ने टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज करा लिया लेकिन उसकी टीम के सबसे बड़े खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की नाकामी खत्म नहीं हो रही है।
बंगलुरू में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए केरल ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 236 रन बनाए। जिसके जवाब में झारखंड ने 47 ओवर में 5 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। झारखंड यह मैच जीत तो गई लेकिन धोनी इस मैच में भी फिफ्टी नहीं ठोंक सके। धोनी 18 रन बनाकर कॉटएंडबोल्ड हो गए। हालांकि सौरव तिवारी ने 87 रनों की नाबाद पारी खेली।
धोनी जहां इस मैच में भी फ्लॉप रहे तो दिल्ली के कप्तान गौतम गंभीर ने इस मैच में फिफ्टी ठोंककर लय हासिल कर ली। ओडिशा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 225 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम ने गंभीर के 67 रनों और वैभव रावल (62) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत यह मैच आसानी से जीत लिया। दिल्ली की टूर्नामेंट में दूसरी जीत है।
पंजाब की टीम जीती, लेकिन कप्तान हरभजन फिर फ्लॉप
विजय हजारे ट्रॉफी में ग्रुप-ए के एक मुकाबले में पंजाब ने तमिलनाडु को हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। इस मैच के लिए पंजाब टीम की अगुवाई युवराज सिंह की जगह हरभजन सिंह ने की। इस जीत से पंजाब को 4 अंक मिले।
पहले बल्लेबाजी करते हुए तमिलनाडु की पूरी टीम 45.3 ओवर में 226 रन बनाकर आउट हो गई। उसकी ओर से ओपनर दिनेश कार्तिक ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए। पंजाब की ओर से सिद्घार्थ कौल ने 17 रन देकर 4 विकेट झटके। कप्तान हरभजन सिंह को एक विकेट मिला और इसके लिए उन्होंने 8 ओवर में 45 रन दे दिए।
227 रनों के लक्ष्य के जवाब में पंजाब 44.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 230 रन बनाते हुए मैच 6 विकेट से जीत लिया। उसके लिए ओपनर जीवनजोत सिंह ने 85 रनों की बड़ी पारी खेली। जबकि मयंक सिदाना 67 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे।
ग्रुप-बी के एक मुकाबले में गुजरात ने रेलवे से मिले 260 रनों के लक्ष्य को 2 गेंद शेष रहते 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। रेलवे ने 5 विकेट पर 259 रन बनाए थे जबकि गुजरात ने 49.2 ओवर में ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया। रेलवे के लिए अरिंदम घोष ने नाबाद 96 रनों की पारी खेली।