फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Amit Mishra Reply to Shahid Afridi on Virat Kohli retirement Advice 'some people retire once'

Virat Kohli: तीन बार रिटायर होने वाले अफरीदी ने विराट को दी संन्यास की सलाह, मिश्रा बोले- कुछ लोग एक बार ही..

Wed, 14 Sep 2022 02:02 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 14 Sep 2022 02:02 PM IST
सार

विराट कोहली को संन्यास लेने की सलाह देने पर शाहिद अफरीदी को सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना का सामना करना पड़ा है। अमित मिश्रा ने भी इस पर चुटकी लेते हुए कहा है कि कुछ लोग सिर्फ एक बार ही संन्यास लेते हैं। 
 

विज्ञापन
Amit Mishra Reply to Shahid Afridi on Virat Kohli retirement Advice 'some people retire once'
विराट कोहली और शाहिद अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने विराट को सलाह दी थी कि टीम से बाहर होने या सवाल किए जाने से बेहतर है कि करियर के चरम पर रहकर ही संन्यास लें। इस बयान के बाद शाहिद अफरीदी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस मामले पर पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने कहा है कि कुछ लोग सिर्फ एक बार ही संन्यास लेते हैं। अमित मिश्रा का यह ट्वीट शाहित पर तंज था, जिन्होंने अपने करियर में कई बार संन्यास लिया था और संन्यास तोड़कर राष्ट्रीय टीम में वापसी भी की थी। 
विज्ञापन


विराट कोहली ने एशिया कप 2022 के पांच मैचों में 92 की औसत और 147.59 की स्ट्राइक रेट से 286 रन बनाए। वह टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और फॉर्म में वापसी के संकेत दिए। उन्होंने 1020 दिन बाद शतक लगाया। इसके बाद अफरीदी ने उन्हें संन्यास लेने की सलाह दी है। एशिया कप में विराट का स्ट्राइक रेट और औसत टूर्नामेंट से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मोहम्मद रिजवान से कहीं ज्यादा था।रिजवान ने छह मैचों में 56 के औसत और 117 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और कोहली से केवल पांच रन अधिक बनाए।
विज्ञापन


विराट को संन्यास की सलाह देने वाले अफरीदी को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा। अफरीदी को ट्रोल करने वालों में अधिकतर भारतीय फैन थे। अब अमित मिश्रा भी इस सूची में शामिल हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट किया “प्रिय अफरीदी, कुछ लोग केवल एक बार रिटायर होते हैं, इसलिए कृपया विराट कोहली को इस सब से बख्शें।” अमित मिश्रा ने 22 टेस्ट, 36 वनडे और 10 टी20 मैचों में 76, 64 और 16 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले थे अफरीदी?
शाहिद अफरीदी ने कहा था कि जब एशिया के क्रिकेटरों की बात आती है तो विराट को समय की बेहतर समझ होती है और शायद वह खेल को अपने चरम पर छोड़ देंगे। उन्होंने एक पाकिस्तानी चैनल पर बातचीत के दौरान कहा था "विराट ने जिस तरह से खेला है, अपने करियर की जो शुरुआत की है, शुरुआत में वह खुद के लिए नाम बनाने से पहले संघर्ष कर रहा था। वह एक चैंपियन है और मेरा मानना है कि एक समय ऐसा आता है जब आप संन्यास की ओर बढ़ रहे होते हैं। लेकिन उसमें उद्देश्य अपने तरम पर रहकर संन्यास लेने का होना चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा था "आपको उस स्तर तक नहीं पहुंचना चाहिए जहां आपको टीम से हटा दिया जाता है। इसके बजाय जब आप अपने चरम पर होते हैं, तब आपको संन्यास लेना चाहिए। हालांकि ऐसा शायद ही कभी होता है। बहुत कम खिलाड़ी, विशेष रूप से एशिया के क्रिकेटर ऐसा निर्णय लेते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि जब विराट ऐसा करते हैं, वह इसे स्टाइल में करेंगे और संभवत: उसी तरह से करेंगे जैसे उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी।"

अफरीदी ने 2006 में पहली बार संन्यास लिया 2017 में आखिरी मैच खेले
अफरीदी ने अपने करियर में कई बार संन्यास लिया था। उनका पहला टेस्ट सन्यास 2006 में आया था, जिसे कुछ ही हफ्तों में वापस ले लिया गया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट में पाकिस्तान की कप्तानी करने के बाद 2010 में फिर से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

2011 विश्व कप में पाकिस्तान की कप्तानी करने वाले अफरीदी ने विश्व आयोजन के बाद खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की, लेकिन बोर्ड के आग्रह पर इसे फिर से वापस ले लिया। उन्होंने 2015 के एकदिवसीय विश्व कप में टीम का नेतृत्व किया और अंत में 2017 में खेल के सभी रूपों को छोड़ने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed