फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Amir Khan Beaten Badly by Kell Brook: Two time World Champion Amir Khan Badly Bruised, says want to retire

Amir Khan Beaten Badly: दो बार के वर्ल्ड चैंपियन आमिर खान को केल ब्रूक ने खूब मारा, अब रिटायरमेंट पर कर रहे विचार

Sun, 20 Feb 2022 04:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 20 Feb 2022 04:22 PM IST
सार

बॉक्सिंग मैच के दौरान छठे राउंड में ब्रूक जिस तरह से आमिर की पिटाई कर रहे थे, ऐसे में रेफरी को उनके बचाव में उतरना पड़ा और मैच को खत्म कर दिया। 

Amir Khan Beaten Badly by Kell Brook: Two time World Champion Amir Khan Badly Bruised, says want to retire
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो बार के वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर आमिर खान को शनिवार की रात एक ग्रज मैच में दूसरे बॉक्सर केल ब्रूक ने बुरी तरह पीटा और चोटिल कर दिया। ब्रुक की पिटाई से आमिर का चेहरा पूरी तरह से चोटिल हो गया था और दर्द से उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। वह अब बॉक्सिंग के खेल से संन्यास लेने पर विचार कर रहे हैं।


Amir Khan Badly Bruised: Two time World title holder Amir Khan 'BADLY BEATEN & BRUISED' says 'want to retire' after getting thrashed by Kell BROOK


आमिर को छठे राउंड में ही रोका गया
आमिर को फाइट के दौरान छठे राउंड में ही रोक दिया गया था। अब यह उम्मीद की जा रही है कि वह फिर बॉक्सिंग करना जारी रखेंगे। आमिर खान ने कहा कि वह शनिवार रात मैनचेस्टर में एओ एरिना में केल ब्रूक के खिलाफ अपना ग्रज मैच हारने के बाद रिंग छोड़ने के लिए तैयार हैं। खान को पहले राउंड में ही चोट लगी थी। वह बाकी राउंड में चोटिल शरीर के साथ ही रिंग में उतरे, लेकिन उससे उबर नहीं सके। जीत के बाद ब्रूक ने शानदार जश्न मनाया।
विज्ञापन


आमिर ने हार के बाद दिया ये बयान
आमिर ने कहा- मुझे अपने परिवार के साथ रहना है और ऐसा लगता है कि अब मेरे करियर का अंत आ चुका है। इस खेल के लिए प्यार अब नहीं रहा। यह मेरे लिए एक संकेत है कि शायद मुझे अब इस खेल को छोड़ देना चाहिए। फाइट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आमिर ने कहा- मैंने जितना सोचा था उससे कहीं ज्यादा किया है। मैं अब बूढ़ा हो गया हूं। मैं अपने बच्चों के साथ समय बिताना चाहता हूं।


Amir Khan Badly Bruised: Two time World title holder Amir Khan 'BADLY BEATEN & BRUISED' says 'want to retire' after thrashing by Kell BROOK

Amir Khan Badly Bruised: Two time World title holder Amir Khan 'BADLY BEATEN & BRUISED' says 'want to retire' after thrashing by Kell BROOK

ब्रूक और आमिर दोनों पूर्व चैंपियन रह चुके
ब्रूक और आमिर दोनों ही पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं। कई हफ्तों के मशक्कत के बाद ब्रूक इस फाइट के लिए तैयार हुए और आखिर में जीतकर ही दम लिया। बॉक्सिंग मैच के दौरान छठे राउंड में ब्रूक जिस तरह से आमिर की पिटाई कर रहे थे, ऐसे में रेफरी को उनके बचाव में उतरना पड़ा और मैच को खत्म कर दिया। 

आमिर ने बॉक्सिंग से खूब नाम कमाया 
आमिर ने कथित तौर पर प्रो बॉक्सिंग की दुनिया से लगभग 40 मिलियन डॉलर की संपत्ति अर्जित की है। चैंपियन मुक्केबाज ने शनिवार की रात की लड़ाई से पहले पिछले लगभग ढाई साल से किसी तरह की फाइट में हिस्सा नहीं लिया था। अब ब्रूक के हाथों करारी हार के बाद ऐसा लगता है कि उनके फिर से रिंग में नजर आने की संभावना न के बराबर है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed