{"_id":"697cb64bd73582dd540b9bdd","slug":"amidst-rising-silver-prices-pratika-rawal-showed-interest-sought-opinions-from-users-regarding-selling-it-2026-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pratika Rawal: चांदी के बढ़ते दामों के बीच प्रतिका रावल ने दिखाई दिलचस्पी, बेचने को लेकर यूजर्स से मांगी राय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Pratika Rawal: चांदी के बढ़ते दामों के बीच प्रतिका रावल ने दिखाई दिलचस्पी, बेचने को लेकर यूजर्स से मांगी राय
Fri, 30 Jan 2026 07:16 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 30 Jan 2026 07:16 PM IST
सार
चांदी के लगातार बढ़ते दामों पर भारतीय महिला टीम की स्टार ओपनर प्रतिका रावल ने दिलचस्पी दिखाई है। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर यूजर्स से राय मांगी।
विज्ञापन
प्रतिका रावल
- फोटो : Pratika Rawal-instagram
विस्तार
चांदी के लगातार बढ़ते दामों पर भारतीय महिला टीम की स्टार ओपनर प्रतिका रावल ने दिलचस्पी दिखाई है। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर यूजर्स से राय मांगी। बता दें कि, भारत में पहली बार चांदी की वायदा कीमतें चार लाख रुपये प्रति किलोग्राम का आंकड़ा छू गई हैं। बाजार विश्लेषकों की मानें तो वैश्विक स्तर पर जिस तरह का माहौल है, उस लिहाज से चांदी की कीमत कम होने की संभावना नहीं दिखती।
विज्ञापन
प्रतिका ने मांगी यूजर्स से राय
प्रतिका रावल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'मेरे पास 15 किलो चांदी है जो मैंने 75 हजार में खरीदी थी और बहुत से लोग मुझे इसे बेचने की सलाह दे रहे हैं, क्या मुझे इसे बेच देना चाहिए? या इसके और बढ़ने का इंतजार करना चाहिए? हमने इसे कोविड के समय खरीदा था।'

चोट से उबर रहीं प्रतिका
प्रतिका इन दिनों महिला विश्व कप के दौरान लगी चोट से उबर रही हैं। इस टूर्नामेंट में उनका बल्ला खूब गरजा। सात मैचों में उन्होंने 308 रन बनाए और भारत की दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं। हालांकि, चोट के कारण टूर्नामेंट बीच में छोड़ना पड़ा, इसके बावजूद वह सभी टीमों में चौथी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं।