फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Amar Ujala Poll: In Reader's opinion Ravi Shastri is most Suitable for becoming team india's Coach

'विराट' की पसंद से अलग नहीं है 'अमर उजाला' के पाठकों की राय, शास्त्री कोच पद के लिए सबसे उपयुक्त 

Wed, 05 Jul 2017 08:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 05 Jul 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: In Reader's opinion Ravi Shastri is most Suitable for becoming team india's Coach
कोच पद की दौड़
टीम इंडिया के कोच पद की दौड़ जारी है। ऐसे में  कप्तान विराट कोहली से लेकर, क्रिकेट प्रेमी और कई पूर्व क्रिकेटर भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच को लेकर अपनी पंसद बता चुके हैं। ऐसे में लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने कोच पद के लिए अपनी पसंद बताते हुए कहा कि रवि शास्त्री टीम इंडिया का कोच बनने के लिए सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार हैं। उन्होंने टीम डायरेक्टर के रूप में अच्छा काम किया था। 
विज्ञापन


इस विवाद के बीच अमर उजाला ने अपने कोच के चुनाव में अपने पाठकों की राय जानने के लिए पूछा, क्या रवि शास्त्री टीम इंडिया का कोच बनने के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं? सवाल के जवाब में 11037 पाठकों ने अपनी राय जाहिर की। पाठकों की राय मिली-जुली रही लेकिन पलड़ा रवि शास्त्री के पक्ष में झुका। सबसे अधिक 5424 यानी 49.14 फीसदी पाठकों ने माना कि रवि शास्त्री सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं लेकिन 5059 यानी 45.84 फीसदी पाठकों ने माना कि वह इस पद के लिए उपयुक्त नहीं हैं जबकि 554 यानी 5.02 प्रतिशत पाठकों ने कुछ कह नहीं सकते के रूप में अपनी राय जाहिर की। 
विज्ञापन


पाठकों की ऐसी राय का सीधा सा मतलब यह है कि सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की सदस्यता वाली क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी के सामने भी इसी तरह की स्थिति होगा। जहां किसी एक नाम पर राय बन पाना आसान नहीं होगा। शास्त्री के अलावा वीरेंद्र सहवाग, टॉम मूडी, रिचर्ड पाइबस, व्यंक्टेश प्रसाद, डोडा गणेश, लाल चंद राजपूत और फिल सिमंस शामिल हैं। 9 जुलाई आवेदन की आखिरी तारीख है। क्रिकेट एडवाइडरी कमेटी 10 जुलाई से उम्मीदवारों के इंटरव्यू लेने की शुरुआत करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed