{"_id":"639b05dc1769617c6f32cc4f","slug":"allan-donald-apologies-to-rahul-dravid-after-25-years-dravid-wins-hearts-with-his-reply","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dravid vs Donald: अफ्रीकी दिग्गज ने 25 साल बाद द्रविड़ से माफी मांगी, साथ खाने का ऑफर भी दिया, मिला यह जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Dravid vs Donald: अफ्रीकी दिग्गज ने 25 साल बाद द्रविड़ से माफी मांगी, साथ खाने का ऑफर भी दिया, मिला यह जवाब
Thu, 15 Dec 2022 05:02 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटग्राम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटग्राम
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 15 Dec 2022 05:02 PM IST
सार
एलन डोनाल्ड ने बताया है कि 25 साल पहले उन्होंने एक गलती की थी। इसके लिए वह द्रविड़ से माफी मांगना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने द्रविड़ को साथ खाने पर चलने का ऑफर भी दिया।
विज्ञापन
राहुल द्रविड़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड ने अपनी 25 साल पुरानी गलती के लिए भारतीय कोच राहुल द्रविड़ से माफी मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने द्रविड़ को साथ खाने पर चलने का ऑफर भी दिया है। द्रविड़ ने भी यह ऑफर स्वीकार कर लिया है और उन्होंने कहा है कि अगर डोनाल्ड पैसे देंगे तो वह साथ खाने पर चलने के लिए तैयार है।
एलन डोनाल्ड बांग्लादेश की टीम के गेंदबाजी कोच हैं और राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के मुख्य कोच हैं। दोनों टीमें चटग्राम में टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेल रही हैं और ये दोनों दिग्गज अपनी-अपनी टीमों के साथ चटग्राम में हैं। इस बीच एलन डोनाल्ड ने सोनी स्पोर्ट्स से बातचीत में राहुल द्रविड़ से 25 साल पुरानी घटना के लिए माफी मांगी।
1997 में भारत दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच त्रिकोणीय सीरीज हो रही थी। इस सीरीज का आखिरी मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच था। अफ्रीकी टीम ने 278 रन बनाए थे, लेकिन बारिश की वजह से भारत के सामने 40 ओवर में 252 रन का लक्ष्य था। सौरव गांगुली जल्दी आउट हो गए थे, लेकिन सचिन और द्रविड़ ने शानदार साझेदारी कर दक्षिण अफ्रीका को मुश्किल में डाल दिया था। खासकर द्रविड़ ने 94 गेंद पर 84 रन बनाए थे और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे।

एलन डोनाल्ड इस जोड़ी को तोड़ने के लिए बेचैन थे। ऐसे में उन्होंने द्रविड़ को कुछ अपशब्द कह दिए थे। हालांकि, द्रविड़ बाद में आउट हो गए और दक्षिण अफ्रीका की टीम यह मैच 17 रन से जीत गई थी। इस मैच के बाद डोनाल्ड ने द्रविड़ से बात करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय टीम बहुत गुस्से में थी और कोई भी डोनाल्ड से बात करने के लिए राजी नहीं था।
इस घटना को याद करते हिए डोनाल्ड ने कहा "डरबन में एक खराब घटना हुई थी, जिसके बारे में मैं बात नहीं करना चाहता। वह (राहुल द्रविड़) और सचिन हमारे खिलाफ चारो तरफ रन बना रहे थे। मैंने हद पार कर ली थी। मेरे पास राहुल के लिए सम्मान के अलावा कुछ नहीं है।" मैं बाहर जाकर राहुल के साथ बैठना चाहता हूं और उस दिन जो हुआ उसके लिए फिर से उनसे सॉरी कहना चाहता हूं। मुझे बस कुछ मूर्खतापूर्ण करना था जिससे वास्तव में उनका विकेट निकल गया। लेकिन मैंने उस दिन जो कहा उसके लिए मैं अभी भी माफी मांगता हूं। तो राहुल, अगर आप सुन रहे हैं। मुझे आपके साथ एक शाम बिताना अच्छा लगेगा।"
द्रविड़ को एक अलग साक्षात्कार में डोनाल्ड का संदेश दिखाया गया था। उन्हें डोनाल्ड के निमंत्रण का जवाब देने के लिए कहा गया और द्रविड़ ने हंसते हुए कहा, "बिल्कुल, मैं इसके लिए तत्पर हूं, खासकर अगर वह पैसे दे रहे हैं।"