{"_id":"68b0914a687418bd190e3e79","slug":"all-rounder-wanindu-hasaranga-has-been-picked-in-sri-lanka-s-16-member-squad-for-the-upcoming-asia-cup-2025-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup: श्रीलंका ने एशिया कप के लिए 16 सदस्यीय टीम घोषित की, हसरंगा को मिला मौका; चरिथ करेंगे कप्तानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup: श्रीलंका ने एशिया कप के लिए 16 सदस्यीय टीम घोषित की, हसरंगा को मिला मौका; चरिथ करेंगे कप्तानी
Thu, 28 Aug 2025 10:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 28 Aug 2025 10:56 PM IST
सार
श्रीलंका को एशिया कप में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और हांगकांग के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। सुपर फोर चरण से पहले श्रीलंका का सामना 13 सितम्बर को बांग्लादेश से, 15 सितम्बर को हांगकांग से और 18 सितम्बर को अफगानिस्तान से होगा।
विज्ञापन
वानिंदु हसरंगा
- फोटो : SLC X
विस्तार
श्रीलंका ने अगले महीने होने वाले एशिया कप के लिए गुरुवार को 16 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। एशिया कप का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में नौ सितंबर से होना है। श्रीलंका ने इस बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा को मौका दिया है। दिलचस्प बात यह है कि हसरंगा एशिया कप से ठईक पहले होने वाले जिम्बाब्वे दौरे के लिए श्रीलंकाई टीम का हिस्सा नहीं हैं।
ग्रुप बी में शामिल है श्रीलंका
जिम्बाब्वे दौरा शुक्रवार को हरारे में पहले वनडे मैच से शुरू होगा। इस दौरे में श्रीलंका एक और वनडे तथा तीन टी20 मैच खेलेगा। बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान हसरंगा की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था। श्रीलंका ने उनके अलावा एशिया कप की टीम में दो युवा बल्लेबाजों कामिल मिशारा और नुवानिदु फर्नांडो को भी शामिल किया है। श्रीलंका को एशिया कप में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और हांगकांग के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। सुपर फोर चरण से पहले श्रीलंका का सामना 13 सितम्बर को बांग्लादेश से, 15 सितम्बर को हांगकांग से और 18 सितम्बर को अफगानिस्तान से होगा।
एशिया कप के लिए श्रीलंकाई टीम इस प्रकार है...
चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा (विकेटकीपर), नुवानिदु फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, दुशमंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना।