{"_id":"67665acde608216e360c9af2","slug":"all-rounder-ravindra-jadeja-revealed-that-r-ashwin-did-not-give-him-the-slightest-hint-about-his-retirement-2024-12-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: अश्विन के संन्यास लेने के फैसले से वाकिफ नहीं थे जडेजा, बोले - मुझे पांच मिनट पहले पता चला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: अश्विन के संन्यास लेने के फैसले से वाकिफ नहीं थे जडेजा, बोले - मुझे पांच मिनट पहले पता चला
Sat, 21 Dec 2024 11:36 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 21 Dec 2024 11:36 AM IST
सार
जडेजा ने बताया कि वह और अश्विन तीसरे टेस्ट के अंतिम दिन साथ बैठे थे, लेकिन इस स्पिनर ने उन्हें जरा भी संकेत नहीं दिया कि वह संन्यास लेने जा रहे हैं।
विज्ञापन
अश्विन और जडेजा
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले से वाकिफ नहीं थे। जडेजा का कहना है कि उन्हें अश्विन के संन्यास की खबर पांच मिनट पहले ही लगी थी। जडेजा ने बताया कि वह और अश्विन तीसरे टेस्ट के अंतिम दिन साथ बैठे थे, लेकिन इस स्पिनर ने उन्हें जरा भी संकेत नहीं दिया कि वह संन्यास लेने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। भारतीय टीम ने मेलबर्न में पहले अभ्यास में हिस्सा लिया। इस दौरान जडेजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अश्विन के संन्यास लेने पर अपनी राय रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जडेजा ने कहा, मुझे इस बारे में आखिरी मिनटों में ही पता चला था। अश्विन के प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से ठीक पहले, शायद पांच मिनट पहले मुझे किसी ने बताया कि अश्विन संन्यास लेने वाले हैं। जाहिर है कि मैं आश्चर्य था क्योंकि पूरे दिन हम साथ में ही बैठे थे। उन्होंने मुझे संकेत तक नहीं दिए और मुझे अंत में जाकर पता चला। हां, हम सभी अश्विन के दिमाग के बारे में जानते हैं कि वह किस तरह काम करते हैं।
जडेजा बोले - टीम को आग बढ़ना होगा
अश्विन के संन्यास ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया, लेकिन जडेजा का मानना है कि टीम को आगे बढ़ना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि जो भी युवा खिलाड़ी अश्विन की जगह आए उसे ज्यादा से ज्यादा अनुभव मिले। जडेजा ने कहा, हमें आगे बढ़ना ही होगा। भारत में ऐसा नहीं है कि किसी खिलाड़ी का विकल्प मौजूद ना हो। सभी को पता है कि उनके बाद कोई आएगा जो उनकी जगह लेगा। टीम में आ रहे युवाओं के लिए यह अच्छा मौका है कि वे खुद को इस स्तर पर साबित करें।

तीन टेस्ट में तीन स्पिनरों को मिला मौका
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले तीन टेस्ट मैचों में तीन अलग स्पिनरों को मौका दिया। वाशिंगटन सुंदर पर्थ टेस्ट में एकमात्र स्पिनर के तौर पर खेले, जबकि एडिलेड में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट में अश्विन को प्लेइंग-11 में जगह मिली। इसके बाद तीसरे टेस्ट में अश्विन की जगह जडेजा को मौका दिया गया। टीम में वापसी पर जडेजा ने गाबा टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन किया और पहली पारी में 77 रन बनाए।

जडेजा ने कहा, पहले दो टेस्ट मैच में खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन इससे मुझे अभ्यास करने का मौका मिला और इन परिस्थितियों में ढल सका। पूरे समय मैं परिस्थितियों को समझता रहा और इन पिचों पर बल्लेबाजी तथा गेंदबाजी की। इससे मुझे इन परिस्थितियों में ढलने का मौका मिला। नेट्स पर की गई कड़ी मेहनत से मुकाबले में मैं प्रदर्शन करने में सफल रहा।