फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   All members of Indian cricket team and support staff in Australia have returned negative in latest COVID 19 tests on Jan 3

टीम इंडिया के लिए राहत भरी खबर, भारी विवाद के बीच कोरोना निगेटिव निकला पूरा दल

Mon, 04 Jan 2021 09:40 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 04 Jan 2021 09:40 AM IST
विज्ञापन
All members of Indian cricket team and support staff in Australia have returned negative in latest COVID 19 tests on Jan 3
टीम के साथ रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ट्विटर @BCCI

सिडनी में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले पूरा भारतीय दल कोरोना टेस्ट में निगेटिव निकला है। भारी विवाद के बीच यह खबर बीसीसीआई और पूरे टीम मैनेजमेंट के लिए राहत से कम नहीं। 1-1 की बराबरी पर खड़ी टेस्ट सीरीज का अगला मैच 7 जनवरी से शुरू होना है।

विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान जारी कर बताया, 'खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का 3 जनवरी को कोरोना जांच के लिए RT-PCR टेस्ट हुआ था, जिसमें सभी निगेटिव पाए गए।' यह कोरोना टेस्ट कई मायनों में अहम था। ऑस्ट्रेलिया में कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में उपकप्तान रोहित शर्मा समेत पांच भारतीय खिलाड़ियों को पहले ही आइसोलेशन में भेज दिया गया है, हालांकि ये खिलाड़ी पूरे दल के साथ ही यात्रा और अभ्यास करेंगे।
विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की माने तो बीसीसीआई के साथ मिलकर इस गंभीर मसले पर जांच जारी है। पता लगाया जाएगा कि भारतीय खिलाड़ियों ने बायो बबल तोड़ा है या नहीं। बताते चले कि बीते दिनों भारतीय फैन द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए एक वीडियो के बाद ही सारा विवाद शुरू हुआ था। जब फैन ने दावा किया कि ऋषभ पंत ने उसे गले लगा लगाया था, लेकिन विवाद बढ़ने पर अपना बयान बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार मैच की बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। एडिलेड में खेला गया पहला डे-नाइट टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीता था, जबकि मेलबर्न में भारतीय टीम ने पलटवार किया और दूसरे मैच में आठ विकेट से मैदान मारा। फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबर है। इस टेस्ट के बाद से ही दोनों टीमें मेलबर्न में हैं और आज सिडनी के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed